फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inspector's letter written before suicide made the audience emotional

Chandigarh News: आत्महत्या से पहले इंस्पेक्टर की लिखी चिट्ठी ने दर्शकों को किया भावुक

Sun, 10 Sep 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Inspector's letter written before suicide made the audience emotional
चंडीगढ़। सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में शनिवार को महक दियां तंदा अकादमी की ओर से नाटक अत दा अंत का मंचन हुआ। नाटक में वर्तमान समय में चल रही समस्याओं पर प्रकाश डाला है। इसमें नशा तस्करी, कुदरत से खिलवाड़, बच्चों में रिश्तों की कम समझ के बारे में दिखाया गया। इसके साथ पंजाब के अलोप हो रहे लोक नृत्य जिसमें लुड्डी, भंगड़ा और गिद्दा को भी बेहतरीन तरीके से पेश किया गया। नाटक में नशा तस्करी के बारे में दिखाया गया। एक इंस्पेक्टर द्वारा नशा तस्करों को बचाने, दूसरों को झूठे केस में फंसाने और रिश्वत लेने का जिक्र है। लेकिन नशे की ओवरडोज के करण इंस्पेक्टर के दोनों बेटे मर जाते हैं, तब उसे पता चलता है कि जिंदगी क्या है। इसके गम में वह आत्महत्या कर लेता है। आत्महत्या करने से पहले उसकी लिखी चिट्ठी ने सभी को भावुक कर दिया। चिट्ठी में उसने लिखा कि मेरा कोई ईमानदार दोस्त नहीं है जिसे में अपनी बात बता सकूं।
विज्ञापन

मलकियत मलंगा द्वारा लिखित नाटक में प्रकृति के साथ खिलवाड़ के भयावह परिणामों को भी दिखाया गया। लोगों ने नदी-नाले भी बेच दिए। लेकिन जब प्रकृति अपने पर आती है तो सभी का हिसाब कर देती है। भारी बारिश के बाद बाई बाढ़ में कई मकान बह गए।
विज्ञापन

इसके अलावा ईमानदारी को लेकर भी दिखाया गया है कि इमानदार लोगों को केवल सरपंच तक ही सीमित रखते हैं। उन्हें विधायक और सांसद नहीं बना रहे हैं। जो लोग काबिल नहीं है उन्हें पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा बाबाओं पर भी कटाक्ष किया गया। दिन में बाबा आते हैं और रात में भैंस चोरी कर लेते हैं। नाटक में ट्यूशन फीस पर भी कटाक्ष किया गया कि यदि स्कूल में बेहतर पढ़ाई हो तो फिर ट्यूशन की क्या जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलकियत सिंह ने बताया कि दो महीनों की कार्यशाला के दौरान यह नाटक तैयार किया गया। इसमें पांच से 60 वर्ष के 70 कलाकारों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कलाकारों ने लुड्डी, गिद्दा भी पेश किया। डेढ़ घंटे की अवधि के इस नाटक में हंसी और भावुक करने वाले दृश्य शामिल रहे। नाटक में खुशप्रीत सिंह, तेजिंदर तृप्त, गुरकीरत कौर, हरप्रीत कौर, कबीर, राजबीर, रोहित चौहान, जसकीरत, सतविंदर सिंह, मंदीप सिंह सहित अन्य कलाकारों ने मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed