{"_id":"5f9885628ebc3e9baf5ce96b","slug":"inspector-suspended-for-indiscipline-chandigarh-news-pkl3923365128","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : ड्यूटी की बजाय मेडिकल भेजना पड़ा भारी, अनुशासनहीनता में इंस्पेक्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : ड्यूटी की बजाय मेडिकल भेजना पड़ा भारी, अनुशासनहीनता में इंस्पेक्टर निलंबित
Wed, 28 Oct 2020 02:08 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
चंडीगढ़ पुलिस के सिक्योरिटी विंग में तैनात इंस्पेक्टर राजदीप सिंह को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। हरियाणा के बरोदा उपचुनाव में इंस्पेक्टर राजदीप सिंह की ड्यूटी लगी थी। राजदीप सिंह ने ड्यूटी लगने के दो दिन बाद सेहत न ठीक होने का हवाला देकर मेडिकल भेज दिया। इस मेडिकल से संतुष्ट न होने पर डीएसपी रश्मि शर्मा ने रिपोर्ट बनाकर एसएसपी कुलदीप सिंह चहल को भेज दी। इसके बाद एसएसपी ने राजदीप सिंह को निलंबित कर सिक्योरिटी विंग से पुलिसलाइन भेजकर विभागीय जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि इंस्पेक्टर राजदीप सिंह को अनुशासनहीनता के चलते निलंबित किया गया है। राजदीप सिंह की बरोदा में 17 अक्तूबर से उपचुनाव को लेकर ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन वह किसी कारण ड्यूटी पर नहीं जा सके और बाद में मेडिकल प्रमाणपत्र भेज दिया। इसके बाद वह ड्यूटी में शामिल नहीं हुए। सूत्रों के अनुसार, जब ड्यूटी के लिए इंस्पेक्टर राजदीप सिंह से पुलिसकर्मी ने बात की तो इंस्पेक्टर ने मुलाजिम के साथ फोन पर दुर्व्यवहार कर अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। पुलिसकर्मी ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की।
विज्ञापन
एक हफ्ते में दो इंस्पेक्टर, तीन एसआई समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित
बता दें कि बीते 20 अक्तूबर से अब तक एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने दो इंस्पेक्टर, तीन सब इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर चुके हैं। इनमें 20 अक्तूबर को सेक्टर-24 चौकी इंचार्ज शिवचरण को निलंबित किया गया था। वहीं, गैंगस्टर के शक में युवक को पकड़ने पर क्राइम ब्रांच और सेक्टर-26 थाना पुलिस के बीच हुई हाथापाई में क्राइम ब्रांच और सेक्टर-26 थाना के 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन