फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inspector DSP Panchkula scored three, five transferred

पंचकूला के 3 इंस्पेक्टर बने डीएसपी , 5 का तबादला

Wed, 25 Dec 2013 09:36 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 25 Dec 2013 09:36 AM IST
विज्ञापन
Inspector DSP Panchkula scored three, five transferred
पुलिस महकमे में मंगलवार को ट्रांसफर और प्रमोशन का ऐसा दौर चला कि हलचल मच गई। प्रदेश के कुल 49 इंस्पेक्टर प्रमोट होकर डीएसपी बने, जिसमें से तीन पंचकूला में तैनात हैं।
विज्ञापन


इन तीनों के डीएसपी बनने से तीन महत्वपूर्ण स्टेशन खाली हो गए। प्रमोशन के अलावा पांच अन्य इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर आर्डर भी जारी हो गए। यानी अपने जिले में अचानक आठ इंस्पेक्टरों का टोटा हो गया।
विज्ञापन


इन आठ की जगह तीन ही इंस्पेक्टर के बाहरी जिलों से पंचकूला में आने के आदेश हुए हैं।

तरक्की और फेरबदल

आर्थिक अपराध शाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मबीर, सेक्टर-14 के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलीप व पिंजौर के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन अब डीएसपी बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इन्हें अपना-अपना चार्ज छोड़कर एक महीने की ट्रेनिंग पर जाना होगा और उसके बाद जिले अलॉट होंगे। वहीं, सेक्टर-5 के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार का तबादला फरीदाबाद कमिश्नरेट में हो गया है।

इसके अलावा कालका के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ललित कुमार को यमुनानगर, क्राइम ब्रांच के प्रभारी इंस्पेक्टर उमेद्ध सिंह को कुरुक्षेत्र, क्राइम अंगेस्ट वुमन सेल की प्रभारी इंस्पेक्टर मनजीत कौर को यमुनानगर, रिजर्व इंस्पेक्टर प्रदीप राणा को करनाल ट्रांसफर करने के आदेश जारी हुए हैं।

इन पांच ट्रांसफर के बदले पंचकूला में कुरुक्षेत्र से इंस्पेक्टर मलकीत, करनाल से इंस्पेक्टर कुलबीर कौर व करनाल से ही इंस्पेक्टर महेश कुमार के पंचकूला ट्रांसफर के आदेश हुए हैं।

रूरल से तीन और अर्बन से पांच इंस्पेक्टर ट्रांसफर
अगर अंबाला-पंचकूला कमिश्नरेट की बात की जाए तो तीन इंस्पेक्टरों को अंबाला रूरल से ट्रांसफर करने के भी आदेश जारी हुए हैं, जबकि पांच इंस्पेक्टर अंबाला अर्बन से ट्रांसफर किए गए हैं।

एसएचओ नारायणगढ़ इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह का ट्रांसफर करनाल, इंस्पेक्टर हरभजन सिंह का ट्रांसफर कुरुक्षेत्र व इंस्पेक्टर चतर सिंह का ट्रांसफर करनाल किया गया है।

वहीं, अंबाला अर्बन से इंस्पेक्टर कुलभूषण का करनाल, इंस्पेक्टर बनारसी दास का कुरुक्षेत्र, इंस्पेक्टर महेंद्र पाल का जींद, इंस्पेक्टर दीपक सिंह का पुलिस हेडक्वार्टर व इंस्पेक्टर रणधीर सिंह का करनाल ट्रांसफर किया गया है।


इनकी जगह यमुनानगर से इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार व करनाल से इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर संजीव मलिक का तबादला अंबाला अर्बन में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed