फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   inquiry reports against privates schools rejects by DHE

डीएचई ने खारिज की प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ जांच रिपोर्ट

Tue, 14 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
inquiry reports against privates schools rejects by DHE
रिपोर्ट - फोटो : demo pics

प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों की शिकायतों पर जांच के लिए गठित कमेटी की जांच रिपोर्ट खारिज।  शहर के प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों की शिकायतों पर जांच के लिए डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रूबिंदरजीत सिंह बराड़ द्वारा डिप्टी डायरेक्टर (वोकेशनल) स्कूल सरोज मित्तल की अध्यक्षता में गठित कमेटी की जांच रिपोर्ट सोमवार को खारिज कर दी है।

विज्ञापन


डायरेक्टर हायर एजुकेशन जितेंद्र यादव ने जांच कमेटी की रिपोर्ट को पूरी तरह खोखला करार दिया और कड़ी टिप्पणी करते हुए जांच रिपोर्ट नए सिरे से तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अमर उजाला ने 11 जून के अंक में सबसे पहले जांच कमेटी की रिपोर्ट में खामियों को ‘प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ जांच कमेटी की लीपापोती’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जांच कमेटी की रिपोर्ट में पूरी तरह से प्राइवेट स्कूलों का बचाव किया गया है। रिपोर्ट में एक भी स्कूल के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सही या उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश नहीं की गई थी।
विज्ञापन


उधर, जांच रिपोर्ट खारिज होने से शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर भी सवाल उठने लगे हैं। मामले में चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन के अभिभावकों ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच करने की मांग की है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


40 दिन में जांच कमेटी का नतीजा जीरो 
शहर के प्राइवेट स्कूलों में मनमानी फीस, प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें सिलेबस में लगवाने, कैंपस में ड्रेस और किताबें महंगी बेचने के मामले में डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रूबिंदरजीत सिंह बराड़ ने दो जून को पांच सदस्यीय कमेटी गठित की थी। जांच कमेटी ने 3-4 बार समय निर्धारित होने के बावजूद रिपोर्ट 10 जून को जमा कराई। जांच कमेटी ने 32 स्कूलों के खिलाफ करीब 100 शिकायतों पर कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। किसी भी अभिभावक या स्कूल से कोई जवाब तलब नहीं हुआ। दफ्तर में बैठकर ही पांच सदस्यों की कमेटी ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर डाली। 

मामले में जांच कमेटी के सदस्यों को कड़ी फटकार लगाई गई है

inquiry reports against privates schools rejects by DHE
ऑफिस - फोटो : demo pics

26 के बाद ही होगी कार्रवाई 
प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ शिकायतों के पूरे मामले को डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रूबिंदरजीत सिंह बराड़ देख रहे हैं। इन दिनों बराड़ अमेरिका दौरे पर हैं। 26 जून के बाद उनकी वापसी होगी। सूत्रों के अनुसार डायरेक्टर हायर एजुकेशन द्वारा नए सिरे से जांच रिपोर्ट तैयार करने के आदेशों से अब मामला लटक सकता है। छुट्टी से लौटने के बाद बराड़ ही मामले को देखेंगे। सोमवार को जितेंद्र यादव ने पूरे मामले को लेकर शिक्षा सचिव से भी बातचीत की। सूत्रों के अनुसार, मामले में जांच कमेटी के सदस्यों को कड़ी फटकार लगाई गई है। 

जांच रिपोर्ट की खामियां 
1. समीक्षा रिपोर्ट के तौर पर किया गया तैयार। 
2. 32 में से एक भी स्कूल के खिलाफ कार्रवाई के बारे में नहीं कहा गया। 
3. स्कूल के खिलाफ शिकायतों की ग्राउंड लेवल पर जाकर जांच नहीं की गई। 
4. जांच रिपोर्ट में सिर्फ सुझाव दिए गए। 
5. रिपोर्ट तैयार करते समय अभिभावकों से बातचीत नहीं की गई। 
6. रिपोर्ट में कमेटी द्वारा कड़ी कार्रवाई करने के बारे में कमेंट नहीं किया गया। 
7. प्राइवेट स्कूलों की बजाय विभाग को ही किताबों की मोनोपॉली रोकने के लिए बुकशॉप खोलने का सुझाव दिया गया।

जितेंद्र यादव, डायरेक्टर, हायर एजुकेशन यूटी ने बताया कि मैंने जांच रिपोर्ट कमेटी को वापस भेज दी है। रिपोर्ट में किसी भी स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने या मामले में दोषी पाए जाने जैसी कोई भी बात नहीं है। रिपोर्ट पूरी तरह से निम्न स्तर की है। कमेटी को दोबारा से फैक्ट के आधार पर रिपोर्ट देने को कहा गया है। नई रिपोर्ट के लिए अभी समय निर्धारित नहीं किया है। 

नितिन गोयल, प्रेसिडेंट, चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन ने बताया कि 40 दिन लगाकर भी जांच कमेटी ने रिपोर्ट के नाम पर दिखावा किया है। ऐसी रिपोर्ट तो कोई क्लर्क 3-4 घंटे में तैयार कर दे। यह पूरी तरह से शहर के अभिभावकों के साथ धोखा हुआ है। ऐसी रिपोर्ट से प्रशासन के अधिकारियों पर सवाल उठता है। शिकायत में दोषी पाए जाने वाले स्कूलों पर साफ-साफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed