{"_id":"6565d2b743732d2c6c02aa93","slug":"inmates-clash-late-night-in-kapurthala-modern-jail-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: मॉडर्न जेल में देर रात भिड़े हवालाती, एक घायल, दो के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala News: मॉडर्न जेल में देर रात भिड़े हवालाती, एक घायल, दो के खिलाफ केस दर्ज
Tue, 28 Nov 2023 05:16 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 28 Nov 2023 05:16 PM IST
सार
थाना कोतवाली पुलिस ने शमिंदर सिंह के बयान पर आरोपी हवालाती इंद्रजीत सिंह निवासी होशियारपुर और कुलतार सिंह निवासी जालंधर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना कोतवाली के एसएचओ पलविंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्जकर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला मॉडर्न जेल में कुछ हवालातियों आपस में भिड़ गए। झगड़े में एक हवालाती घायल हुआ है। उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि घायल हवालाती को उपचार के बाद वापस जेल भेज दिया गया है। वहीं, घायल के बयान पर थाना कोतवाली में दो हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कपूरथला मॉडर्न जेल में एनडीपीएस एक्ट में बंद हवालाती शमिंदर सिंह निवासी शाहकोट के साथ दो अन्य कैदियों के बीच कहासुनी के बाद आपस में मारपीट हुई। इसमें एनडीपीएस मामले में बंद हवालाती शमिंदर सिंह घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, थाना कोतवाली पुलिस ने शमिंदर सिंह के बयान पर आरोपी हवालाती इंद्रजीत सिंह निवासी होशियारपुर और कुलतार सिंह निवासी जालंधर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना कोतवाली के एसएचओ पलविंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्जकर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन