फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD supremo Om Prakash Chautala reached Fatehabad of Haryana

दीपेंद्र हुड्डा की हार पर ओमप्रकाश चौटाला का चौंकाने वाला बयान, कह दी बड़ी बात

Sat, 01 Jun 2019 12:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 01 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
INLD supremo Om Prakash Chautala reached Fatehabad of Haryana
ओमप्रकाश चौटाला - फोटो : फाइल फोटो

इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला शुक्रवार शाम फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में हार का गम भुलाकर विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया लेकिन लोकसभा चुनावों में मिली शर्मनाक हार की टीस उनके चेहरे पर साफ तौर पर देखी जा सकती थी। 

विज्ञापन


बीजेपी पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम चौटाला ने कहा कि इस बार कुछ अच्छे लोग भी चुनाव हार गए। उन्होंने रोहतक के पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा को काम करने वाला और मिलनसार नेता बताकर सबको चौंका दिया। कहा कि दीपेंद्र हुड्डा मिलनसार नेता है और वह भी हार गया। 

विज्ञापन

साथ ही उन्होंने ये भी जोड़ा कि खुद अरविंद शर्मा को इस बात का अंदाजा तक नहीं होगा कि वे रोहतक सीट से दीपेंद्र के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे और जीत भी जाएंगे। लेकिन अब वो पुरानी बातें हो गई हैं। अब लोकसभा में अपने प्रदर्शन को भुलाकर विधानसभा चुनावों के लिए जीतोड़ मेहनत करनी है ताकि ताऊ देवीलाल की कल्याणकारी नीतियों वाली सरकार को दोबारा लाया जा सके।

सीएम पर की अभद्र टिप्पणी
उन्होंने अपने संबोधन के दौरान मजाकिया लहजे में प्रदेश के सीएम मनोहर लाल के बारे में अभद्र टिप्पणी कर डाली। हालांकि इसके तुरंत बाद उन्होंने कैमरों का ध्यान करते हुए अपनी बात बदल ली और दोबारा से विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए कहा।

इस मौके पर विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, विधायक रविंद्र बलियाला, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, इनेलो जिलाध्यक्ष बलविंदर कैरों, यशपाल तनेजा, राणा जोहल, धीरज शर्मा सहित अनेक इनेलो नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed