फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD released list of 40 star campaigners for Haryana assembly Election

Haryana Election: इनेलो ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, ओम प्रकाश चौटाला, अभय और रामपाल संभालेंगे कमान

Mon, 16 Sep 2024 09:00 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 16 Sep 2024 09:00 PM IST
सार

Haryana Assembly Election 2024 : भाजपा, कांग्रेस के बाद अब इनेलो ने भी विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सोमवार को जारी सूची में 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। 

विज्ञापन
INLD released list of 40 star campaigners for Haryana assembly Election
अभय सिंह चौटाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस के बाद अब इनेलो ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इनेलो ने स्टार प्रचारकों में 40 पार्टी नेताओं को जगह दी है। 

विज्ञापन


इनेलो ने यह सूची हरियाणा के मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजी है। पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओम प्रकाश चौटाला, प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा स्टार इनेलो के टाप के तीन स्टार प्रचारक होंगे।
विज्ञापन


इनके अलावा, प्रकाश भारती, पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी, पूर्व विधायक बलवंत मायना, नरेंद्र वर्मा, पूर्व डीजीपी एमएस मलिक, कमल नागपाल, पूर्व विधायक रेखा राणा, राज सिंह मोर, सुनील लांबा, पूर्व विधायक सीताराम, राम कुमार रोड़, महेंद्र सिंह चौहान, जगतार सिंह संधू, पूर्व विधायक रणवीर सिंह मंदोला, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, पूर्व विधायक ओम प्रकाश गोरा, पूर्व विधायक रामफल कुंडू, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार को भी सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांता चौटाला, करण सिंह चौटाला, अर्जुन सिंह चौटाला, रवि चौटाला, जय कुमार पंवार, जाहिद खान, ओम प्रकाश गोयल, फूल सिंह रोड़, सुमित्रा देवी, प्रदीप सिन्हा, प्रताप सिंह गुज्जर, सतबीर सैनी, जय प्रकाश कंबोज, जसवीर जस्सा, भूपेंद्र सिंह, सुबान खान, यशवीर राणा, डा. राजपाल यादव, अभय सिंह खोड को स्टार प्रचारक बनाया गया है।


एक चरण में होगा मतदान
हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। 5 अक्तूबर को वोटिंग होगी। वहीं आठ अक्तूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। हालांकि इससे पहले 1 अक्तूबर को मतदान और 4 अक्तूबर को मतगणना होनी थी, लेकिन बाद में चुनाव आयोग की तरफ से तारीखों में बदलाव किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed