फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   inld policies marveless candidate selection

उम्मीदवारों के चयन में इनेलो का 'पावर पंच'

Mon, 25 Aug 2014 08:29 PM IST
विजय गुप्ता/अमर उजाला, चंडीगढ़
विजय गुप्ता/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Aug 2014 08:29 PM IST
विज्ञापन
inld policies marveless candidate selection

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इनेलो ने प्रत्याशियों का चयन रणनीतिक ढंग से किया है। विधानसभा क्षेत्र में जिस समाज का बाहुल्य है, पार्टी ने उसी समाज के दमदार प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। शहरी सीटों पर पार्टी की ओर से अब तक घोषित उम्मीदवारों में ज्यादातर अग्रवाल या पंजाबी समाज के हैं। पार्टी का दावा है कि उम्मीदवारों के चयन की इस रणनीति से विरोधियों केअभी से पसीने छूट रहे हैं।

विज्ञापन


इनेलो ने कुरुक्षेत्र जिला मुख्यालय वाली थानेसर सीट से प्रदेश अध्यक्ष एवं पंजाबी नेता अशोक अरोड़ा को चुनाव मैदान में उतारा है। वे इस सीट से चार बार विधायक, परिवहन मंत्री व हरियाणा विधानसभा के स्पीकर जैसे अहम् पदों पर रह चुके हैं। इसी प्रकार पंचकूला की शहरी सीट से इस बार इनेलो ने हरियाणा अग्रवाल सभा के अध्यक्ष कुलभूषण अग्रवाल को चुनाव मैदान में उतारा है, जो कि पंचकूला जिले के व्यापारी नेता हैं बल्कि उनकी पहचान समाजसेवी व्यक्ति के तौर पर भी होती है।

विज्ञापन

प्रत्याशियों का चयन रणनीतिक ढंग से

inld policies marveless candidate selection

इनेलो ने जींद जिला मुख्यालय वाली सीट पर डॉ. हरिचंद मिड्ढा को दुबारा चुनाव मैदान में उतारा है। अंबाला छावनी सीट से इनेलो ने स्थानीय व्यापारी नेता सूरजप्रकाश जिंदल को चुनाव मैदान में उतारकर विरोधियों को कड़ी चुनौती देने का काम किया है।

इसी प्रकार करनाल जिला मुख्यालय वाली शहरी सीट से करनाल नगर निगम के उपाध्यक्ष एवं युवा पंजाबी नेता मनोज वधवा को चुनाव मैदान में उतारा है। सिरसा की शहरी सीट से इनेलो ने इस बार शहर के प्रमुख व्यापारी मक्खन लाल सिंगला को चुनाव मैदान में उतारा है।

इसी प्रकार पार्टी ने बरवाला विधानसभा सीट से पार्टी ने पंजाबी नेता बेद नारंग को प्रत्याशी बनाकर विरोधियों की नींद हराम कर दी है। कैथल जिला मुख्यालय वाली शहरी सीट से पंजाबी नेता एवं पार्टी के जिलाध्यक्ष कैलाश भगत, फरीदाबाद जिले की बल्लबगढ़ सीट से व्यापारी नेता ललित कुमार बंसल और यमुनानगर की जिला मुख्यालय वाली सीट से पार्टी के मौजूदा विधायक पंजाबी सिख प्रत्याशी दिलबाग सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed