{"_id":"65298e7c5efb231596093763","slug":"inld-leader-abhay-singh-chautala-will-take-out-rath-yatra-from-october-15-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: अभय सिंह चौटाला 15 से निकालेंगे रथ यात्रा, उकलाना से होगी शुरू और नरवाना में होगी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: अभय सिंह चौटाला 15 से निकालेंगे रथ यात्रा, उकलाना से होगी शुरू और नरवाना में होगी खत्म
Sat, 14 Oct 2023 12:10 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:10 AM IST
सार
रथयात्रा के दौरान अभय लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं के बारे में जानेंगे और उन समस्याओं का यथासंभव समाधान करेंगे। परिवर्तन पदयात्रा के दौरान भी अभय ने लोगों से उनकी समस्याओं को जाना था और अधिकतर समस्याओं का तुरंत समाधान किया था।
विज्ञापन
अभय चौटाला।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला 15 अक्तूबर से दूसरे चरण की परिवर्तन रथ यात्रा पर निकल रहे हैं। इसकी शुरुआत 15 अक्तूबर से हिसार के हलका उकलाना से होगी। 16 अक्तूबर को भिवानी के हलका बवानीखेड़ा, 17 अक्तूबर को जिला फतेहाबाद के हलका रतिया, 18 अक्तूबर को जिला सिरसा के हलका कालांवाली पहुंचेगी।
विज्ञापन
21 अक्तूबर को जिला हिसार के हलका नलवा, 22 अक्तूबर को जिला फतेहाबाद के हलका फतेहाबाद, 23 अक्तूबर को जिला सिरसा के हलका रानियां, 25 अक्तूबर को जिला फतेहाबाद के हलका टोहाना, 26 अक्तूबर को जिला हिसार के हलका बरवाला, 27 अक्तूबर को जिला जींद के हलका उचाना, 28 अक्तूबर को जिला हिसार के हलका आदमपुर, 29 अक्तूबर को जिला सिरसा के हलका ऐलनाबाद और 30 अक्तूबर को जिला सिरसा के हलका डबवाली और 31 अक्तूबर को जिला जींद के हलका नरवाना के लगभग 150 गावों में जाएगी।
विज्ञापन
रथयात्रा के दौरान अभय लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं के बारे में जानेंगे और उन समस्याओं का यथासंभव समाधान करेंगे। परिवर्तन पदयात्रा के दौरान भी अभय ने लोगों से उनकी समस्याओं को जाना था और अधिकतर समस्याओं का तुरंत समाधान किया था। इससे पहले अभय ने सात महीने की पदयात्रा निकाली थी। इस दौरान उन्होंने चार हजार किलोमीटर की यात्रा तय की थी। इस दौरान उन्होंने 90 हलकों के दो हजार गांव, कस्बे और शहर को कवर किया था।
विज्ञापन