हनी सिंह के गीत रिझाएंगे इनेलो वोटर्स को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के राजनीतिक मंच पर गाई जाने वाली रागिनी अब रैप तक पहुंच गई हैं। इनेलो ने विधानसभा चुनाव के लिए ‘हरियाणा जीतेगा-इनेलो जीतेगा’ चुनाव अभियान विधिवत रूप से लांच किया।
इसमें पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह द्वारा गाया गया ‘चौटाला नै विजय बणाओ, यो यो गेल्ले तुम भी गाओ’ गीत भी चुनाव अभियान में शामिल किया गया।
इस चुनाव अभियान का विधिवत शुभारंभ युवा इनेलो नेता और अभय सिंह चौटाला के बेटे कर्ण चौटाला ने चंडीगढ़ में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरएस चौधरी, पार्टी के मीडिया प्रभारी राम सिंह बराड़, हरबंस सिंह व यो यो हनी सिंह की टीम के सदस्यों की मौजूदगी में जारी किया।
कर्ण चौटाला ने जारी की सीडी
यो यो हनी सिंह द्वारा गाया गया यह गीत देसां में देस है हरियाणा, जित दूध दही का हो खाणा। ताऊ की पार्टी का यो गाणा, चारों ओर बाजेगा। इबकी बार इनेलो की जीत में हरियाणा भी नाचेगा-यो यो गेलै नाचैगा। चश्मे पर तुम वोट लगाओ- हरियाणा का यूथ जगाओ। चौटाला नै विजय बणाओ- यो यो गेलै तुम भी गाओ।
इनेलो का चुनाव प्रचार अभियान जारी करते हुए कर्ण चौटाला ने कहा कि इनेलो ने अपने चुनाव अभियान को सकारात्मक सोच दी है और चौधरी देवीलाल की नीतियों व उनके आदर्शों पर चलने वाली पार्टी ने लोगों के बीच अपना दृष्टिकोण व पार्टी का नजरिया रखते हुए यह दर्शाया है कि पार्टी प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर किसानों, युवाओं, महिलाओं, बेटियों व मजदूर वर्ग के अलावा विकास को लेकर क्या सोचती है और प्रदेश में कैसा विकास चाहती है।