फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   inld agitation for syl, highalert on punjab haryana border

SYL: आग्रह दरकिनार, इनेलो आरपार की लड़ाई को तैयार, अलर्ट पुलिस सरकार

Sat, 08 Jul 2017 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 08 Jul 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
inld agitation for syl, highalert on punjab haryana border
नहर खोदने पंजाब जा रहे इनेलो नेता गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
एसवाईएल को लेकर इनेलो ने हरियाणा सरकार का जाम टालने का आग्रह ठुकरा दिया है और वह इस बार फिर आरपार की लड़ाई को तैयार है। सरकार ने इनेलो से आग्रह किया था कि वह मुख्यमार्गों पर जाम लगाने की जिद छोडे़ और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करे। लेकिन सरकार के इस आग्रह को दरकिनार करते हुए इनेलो ने जहां आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया है, वहीं इनेलो के आंदोलन को लेकर अब हरियाणा व पंजाब सरकार भी अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन

 

inld agitation for syl, highalert on punjab haryana border
पांच मुख्यमार्गों पर बार्डर जाम करेगी इनेलो
इनेलो ने अपनी रणनीति तय कर ली है। इनेलो पूरे हरियाणा में पंजाब से आने वाले पांच मुख्यमार्गों (नेशनल हाइवे व स्टेट हाइवे) पर जाम लगाएगी। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां कर ली गई हैं। इंडियन नेशनल लोकदल के संगठन सचिव रामपाल माजरा ने बताया कि इनेलो हरियाणा में अंबाला के पास शंभू बार्डर, चंडीगढ़ रोड पर लालड़ू बार्डर, नरवाना के पास खन्नौरी-दाता सिंगावाला बार्डर, सिरसा में टोहाना बार्डर व डबवाली बार्डर पर पंजाब की ओर से जाने वाले पांचों मुख्य मार्गों को जाम कर दिया जाएगा। हर बार्डर पर दस-दस हजार इनेलो वर्करों की नफरी तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

inld agitation for syl, highalert on punjab haryana border
लालड़ू बार्डर पर कमान नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला के हा​थ में
लालड़ू बार्डर पर आंदोलन की कमान नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा संभालेंगे, जबकि खन्नौरी दाता सिंगावाला बार्डर पर इनेलो विधायक परमिंदर ढुल, विधायक पृथ्वी सिंह, विधायक हरीचंद मिड्डा, पूर्व विधायक कलीराम व सूरजभान, टोहाना बार्डर पर विधायक बलवान सिंह, दौलत पूनिया और प्रोफेसर रविंद्र बलियावाला व पूर्व विधायक निशान सिंह व डबवाली बार्डर पर सांसद चरणजीत रौड़ी, दुष्यंत चौटाला व सिरसा के सभी इनेलो विधायक आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।

संगठन सचिव माजरा ने बताया कि सभी कार्यकर्ता राजमार्गों पर सड़क पर 10 से शाम 4 बजे तक बैठकर हरियाणा व पंजाब सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन कर दबाव बनाएंगे ताकि सरकारें एसवाईएल मसले पर सुप्रीम कोर्ट केआदेश का पालन करें। इस प्रदर्शन के दौरान इमरजेंसी सेवाएं पुलिस, सेना व एंबुलेंस के वाहन नहीं रोके जाएंगे। इनेलो का यह जाम सिर्फ सांकेतिक होगा, उसके बाद आगामी आंदोलन की आगमी रणनीति तय की जाएगी।

सीमाओं पर तैनात होंगी पैरामिलट्री फोर्स
एसवाईएल मसले को लेकर दस जुलाई को इनेलो के प्रस्तावित पंजाब-हरियाणा बार्डर पर रास्ता रोको आंदोलन से निपटने के लिए हरियाणा सरकार पैरा मिलट्री फोर्स की मदद लेगी। फोर्स की 10 कंपनियां हरियाणा सरकार ने केंद्र से मांगी है। इसके अलावा काफी संख्या में हरियाणा पुलिस के जवान भी फोर्स केसाथ हरियाणा-पंजाब के पांचों बार्डर शंभू बैरियर, लालड़ू खन्नौरी-दातासिंगावाला, टोहाना और डबवाली  पर तैनात रहेंगे। इनेलो के इस आंदोलन को निपटने के लिए शुक्रवार को देरशाम तक आला अफसरों की बैठकों का दौर चलता रहा। दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों, गृह सचिवों व पुलिस महानिदेशकों के बीच बैठकें चली, जिसकेबाद इनेलो के आंदोलन से निपटने की रणनीति का आखिरी रूप दिया गया।

हरियाणा के अतिरिक्त पंजाब के डीजीपी ने भी अपनी रणनीति तैयार कर दी है। चूंकि इनेलो का ये प्रदर्शन हरियाणा की सरजमीं पर होना है और बार्डर लांघने का भी कोई ऐलान नहीं है, इसलिए पंजाब ने किसी भी अतिरिक्त फोर्स की मांग नहीं है। पंजाब पुलिस के जवान और पंजाब की अपनी कमांडो फोर्स पांचों बार्डर पर पंजाब हिस्से में तैनात रहेंगी, ताकि इनेलो वर्कर पंजाब में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न कर सकें।
विज्ञापन

inld agitation for syl, highalert on punjab haryana border
गृह सचिव ने की वीडियो कांफ्रसिंग
इसी मसले पर हरियाणा के गृहसचिव रामनिवास ने शुक्रवार शाम को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलों के डीसी व एसपी को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने इलाकों में पूरी तरह से अर्लट रहें और इनेलो के आंदोलन की हर गतिविधि पर नजर रखें। उन्हे निर्देश दिए गए हैं कि वे ये भी सुनिश्चित करवाएं कि इनेलो वर्कर किसी भी जिले में आंदोलन के दौराल लॉ एंड आर्डर की स्थिति न बिगाड़ें। साथ ही डीसी व एसपी को ये भी निर्देश हैकि वे जाम की स्थिति में लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए अपने स्तर पर रूट डायवर्ट की प्लानिंग तैयार करें।

पैरा मिलट्री फोर्स की दस कंपनियां मंगवाई जाएंगीं। पुलिस भी तैनात रहेगी। इनेलो अपने आंदेालन को अनुशासन में ही रखे। लॉ एंड आर्डर न बिगाड़ा जाए, यदि ऐसा हुआ तो इससे निपटने को सरकार पूरी तरह तैयार है।
-रामनिवास, गृह सचिव, हरियाणा सरकार

इनेलो से अपील की गई है कि वे पुलिस प्रशासन का सहयेाग दें और अपना आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से करें ताकि आने-जाने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।  अभी पैरा मिलट्री फोर्स की चार टुकड़ियों के तो आदेश हो भी चुके हैं। बाकी भी पहुंच जाएगी। पंजाब डीजीपी से मीटिंग हो गई है, पंजाब पुलिस पूरा सहयोग कर रही है।
-बीएस संधू, डीजीपी, हरियाणा पुलिस-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed