फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Injured in road accident will get free treatment for 48 hours in Haryana

Haryana News: सड़क हादसे में घायल को 48 घंटे तक निशुल्क मिलेगा इलाज, हरियाणा पुलिस ने तैयार की खास योजना

Wed, 03 Jan 2024 12:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Jan 2024 12:34 AM IST
सार

हरियाणा में सड़क हादसों में घायलों को 48 घंटे तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। एंबुलेंस और अस्पतालों को एप से जोड़ा जाएगा। हरियाणा पुलिस का फोकस हादसों में होने वाली मृत्यु के आंकड़े को घटाने पर है। हरियाणा में हर साल सड़क हादसों में पांच हजार लोगों की जान जा रही है। वहीं इससे तीन गुना लोग घायल होते हैं। 

विज्ञापन
Injured in road accident will get free treatment for 48 hours in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में सड़क हादसों में जा रही लोगों की जान बचाने के लिए हरियाणा पुलिस ने एक खास योजना तैयार की है। योजना के मुताबिक सड़क हादसों में घायलों को 48 घंटों तक सरकारी और निजी अस्पतालों में निशुल्क इलाज मिलेगा। इस दौरान परिजनों की राय ली जाएगी और इसके बाद परिजनों की रजामंदी से दूसरे अस्पतालों में भी रेफर कराया जाएगा। पुलिस का मानना है कि हादसे के बाद गोल्डन ऑवर्स में घायल का अस्पताल पहुंचना जरूरी है, कई बार समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के चलते घायलों को जान जा रही है।

विज्ञापन


हरियाणा में हर साल सड़क हादसों में पांच हजार लोगों की जान जा रही है जबकि इससे तीन गुना लोग घायल हो रहे हैं। डीजीपी शत्रुजीत कपूर का कहना है कि पुलिस का प्रयास है कि ‘गोल्डन ऑवर्स’ (जिस अवधि के दौरान उपचार मिलना जरूरी है) में अस्पताल पहुंचाया जाए। इस संबंध में अस्पतालों की भी उनकी परफॉर्मेंस के हिसाब से रेटिंग की जाएगी। इस सारी प्रक्रिया को मोबाइल एप ‘संजया’ से कनेक्ट किया जाएगा। मोबाइल एप पर जिले की बड़ी सड़कों, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग और अन्य सड़कों के मैप को जोड़ा जाएगा। प्रदेश भर के अस्पतालों तथा एंबुलेंस का डाटा भी इस मोबाइल एप में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

आईआईटी मद्रास की मदद ले रही पुलिस

हरियाणा में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राज्य पुलिस आईआईटी मद्रास का सहयोग ले रही है। आईआईटी के सहयोग से विशेष अभियान चलाया जाएगा। पूरे प्रदेश में ‘ब्लैक स्पॉट’ चिह्नित किए जाएंगे और इसके कारणों को तलाशा जाएगा। यानी दुर्घटना संभावित एरिया की पहचान की जाएगी ताकि वहां विशेष निगरानी रखी जा सके। इसके लिए संबंधित विभागों- पीडब्ल्यूडी, मार्केटिंग बोर्ड, शहरी स्थानीय निकाय आदि के अधिकारियों के साथ भी तालमेल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed