फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inhuman act with two patients admitted in government hospital in Mansa

Punjab: सरकारी अस्पताल में भर्ती दो मरीजों के साथ अमानवीय कृत्य, एंबुलेंस से ले जाकर सड़क पर छोड़ा, एक की मौत

Fri, 24 Nov 2023 12:12 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Nov 2023 12:12 AM IST
सार

एंबुलेंस चालक बब्बी कुमार ने बताया कि अस्पताल में 15 दिनों से दोनों लावारिस भर्ती थे। इनमें एक सांस की बीमारी से पीड़ित है और दूसरे की टांग टूटी है। अस्पताल में इनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था। 

विज्ञापन
Inhuman act with two patients admitted in government hospital in Mansa
मरीज को सड़क पर छोड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मानसा जिले के सिविल अस्पताल में भर्ती गुजरात के दो लावारिस मरीजों को अस्पताल से उठाकर सुनसान जगह पर छोड़ दिया गया। इस एक मरीज की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग सवालों के घेरे में आ गया। घटना के बाद अस्पताल के मेडिकल स्टाफ पर उंगली उठी। शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। सिविल अस्पताल में दाखिल मरीज कुछ भी नहीं बोल पा रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने जिम्मेदार डॉक्टरों पर कार्रवाई के लिए जांच कमेटी बनाने की बात कही है। समाजसेवी लोगों का कहना है कि गैर-अमानवीय कृत्य अस्पताल प्रशासन के कहने पर किया गया। कुछ डॉक्टरों ने एंबुलेंस चालक को पैसे देकर मरीजों को सड़क पर फेंकवाया क्योंकि वे उनकी देखभाल नहीं कर सकते थे।
विज्ञापन


एंबुलेंस चालक बब्बी कुमार ने बताया कि अस्पताल में 15 दिनों से दोनों लावारिस भर्ती थे। इनमें एक सांस की बीमारी से पीड़ित है और दूसरे की टांग टूटी है। अस्पताल में इनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के नेता राजविंदर सिंह राणा, एंटी ड्रग एक्शन कमेटी के परविंदर सिंह झोटा ने बताया कि घटना की पड़ताल करने पर यह बात सामने आई कि अस्पताल के कुछ डॉक्टरों ने इन मरीजों से छुटकारा पाने के लिए एंबुलेंस चालक को पैसे दिए और इन मरीजों को अस्पताल से उठवा दिया और बाहर छोड़ आने की बात कही। दोनों लावारिस मरीजों को ग्रीन वैली कॉलोनी के पास कब्रिस्तान के पास छोड़ दिया गया। इनमें एक मरीज की मौत हो गई। दूसरे मरीज को समाजसेवियों ने दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया।


लोगों ने जिम्मेदार डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। मानसा के सिविल सर्जन डॉ. रणजीत सिंह राय ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई है। उन्होंने माना कि यह घटना शर्मनाक है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed