{"_id":"2b0d870219aab73c58df0a913564d2fe","slug":"inhouse-electricity-production-plant-and-selling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70000 में घर में बनाएं बिजली घर, जानिए कैसे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70000 में घर में बनाएं बिजली घर, जानिए कैसे?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 10 Nov 2015 02:11 PM IST
विज्ञापन
अब लोग अपने ही घर में खुद बिजली पैदा कर सकते हैं और अपने इस्तेमाल के बाद बची बिजली बेच सकते हैं। हरियाणा सरकार ने सोलर ऊर्जा के प्रसार के लिए कई परियोजनाओं की तैयारी करने के साथ-साथ कुछ आकर्षक योजनाएं भी तैयार की हैं।
विज्ञापन
यह जानकारी अक्षय ऊर्जा राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय ने वर्ष 2022 तक 40 हजार मेगावाट की सोलर परियोजनाएं घरों की छतों पर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
इसके तहत हरियाणा को वर्ष 2022 तक लगभग 1600 मेगावाट के पावर प्लांट लगाने का लक्ष्य पूरा करना होगा। ऐसे पावर प्लांटों को ग्रिड के साथ नेट मीटरिंग के जरिए जोड़ा जाता है, जिससे फालतू बिजली को ग्रिड में दे दिया जाता है और जरूरत पड़ने पर वापस भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन