{"_id":"6a2c4f1bcaa69f0841040e00","slug":"information-provided-regarding-the-income-tax-act-2025-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1043648-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आयकर अधिनियम 2025 के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आयकर अधिनियम 2025 के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। आयकर विभाग, उत्तर-पश्चिम क्षेत्र, चंडीगढ़ ने ‘प्रारंभ 2026’ अभियान के तहत सेक्टर-17 ई स्थित आयकर भवन में आयकर अधिनियम-2025 पर जागरूकता के लिए मेगा कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन, टैक्स बार और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त मयंक प्रियदर्शी ने कहा कि नए कानून को सरल और प्रभावी बनाने में हितधारकों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जागरूकता और आउटरीच गतिविधियों की शुरुआत है। साथ ही 16 जून को उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न मुख्यालयों के अंतर्गत 22 स्थानों पर क्षेत्रीय आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त मुख्य आयकर आयुक्त अशोक कुमार झा ने आयकर अधिनियम, 1961 के सरलीकरण और कर प्रशासन के विकास पर विशेष सत्र लिया। इस दौरान एआई चैटबॉट का लाइव प्रदर्शन भी किया गया। प्रतिभागियों से सुझाव लेकर आउटरीच मॉड्यूल को और बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।