{"_id":"576ec7c84f1c1b353db4801b","slug":"inflation-chandigarh-congress-protest-march-against-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती महंगाई : मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती महंगाई : मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार को बढ़ती महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए शनिवार को चंडीगढ़ कांग्रेस ने सेक्टर 30 में प्रदर्शन किया और विरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोदी सरकार की नाकामयाबियों को उजागर करते हुए नारेबाजी की और कहा है कि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबडा़ ने कहा है कि पिछले दो वर्षों में नाकामयाबियों के साथ जनता को दर्द देने के अलावा इस सरकार ने कुछ नहीं किया है। छाबड़ा ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, बिजली, दालें, आटा, तेल, सब्जियां, रसोई गैस और अन्य जरूरत की चीजों के रेट आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। महंगाई को रोकने में सरकार नाकाम हो गई है। उन्होंने कहा है कि जब से भाजपा की सरकार आई है, हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं। पेट्रोल, रसोई गैस व डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की जा चुकी है।
दवेंद्र बबला ने कहा है कि जो सरकार जनता से कई वादे कर सत्ता में आई थी, वह एक भी वादा पूरा करने में नाकाम रही है। मेहता ने कहा कि यह सरकार सिर्फ जुमलेबाजों की सरकार है। प्रदर्शन में शामिल लोगों को पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर यादविंदर मेहता, हरफूल चंद कल्याण, भूपिंदर सिंह, सोहन लाल वैद्य, दविंदर लुबाना, दर्शन गर्ग, संदीप भारद्वाज, विनोद शर्मा, गुरबक्श रावत, अजय जोशी, चितरंजन चंचल, मोहिंदर चौधरी, डॉ. ओपी वर्मा, शशि शंकर तिवारी, बलराज सिंह, सहित कई नेताओं ने भाग लिया।