फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   inflation, bean rates hiked in chandigarh

पहले प्याज, अब दालें रुला रहीं, जानें नए रेट

Sat, 03 Oct 2015 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 03 Oct 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
inflation, bean rates hiked in chandigarh

प्याज के बाद अब दालें लोगों से दूर हो रही हैं। एक माह में आधा दर्जन से ज्यादा दालों के रेट में 20 से 60 रुपये किलो का इजाफा हुआ है। प्रशासन ने दालों पर 5 प्रतिशत वैट भी कम कर दिया है, लेकिन इससे लोगों को कोई राहत नहीं महसूस हो रही है।

विज्ञापन


आढ़तियों और परचून विक्रेताओं का कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश से दालों की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसके साथ ही इस बार दालों की पैदावार भी कम है। गेहूं के रेट बढ़ने के भी आसार हैं।
विज्ञापन


सरसों के तेल के भी दाम बढ़े
सब्जियां बनाने के लिए लोग सरसों के तेल का प्रयोग करते है लेकिन इसका रेट भी एक माह के भीतर बढ़ गया है। एक माह पहले जो सरसों का तेल 85 से 90 रुपये लीटर था वह अब 115 लीटर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसके कितने रेट बढ़े
दाल----------एक माह पहले-------रेट अब
अरहर------------100-------------160
माह साबूत--------110--------------140
दाल चना----------60---------------75
काला चना---------60---------------75
मसरी--------------80--------------110
माह धुली----------120-------------160
माह छिलका--------110------------140
लाल मलका---------80-------------100

मध्य प्रदेश और राजस्थान से दालों की सप्लाई दिल्ली आती है और दिल्ली से चंडीगढ़। दालों के रेट फसल कम होने के कारण बढ़े हैं, वहां इसकी सेल भी कम हो गई है।

-राज कुमार बंसल, अध्यक्ष, ग्रेन मार्केट एसोसिएशन

एक तरफ बारिश और दूसरी तरफ फसल की पैदावार कम होने के कारण दालों केरेट बढ़ गए हैं, जबकि पेट्रोल और डीजल के रेट कम हुए हैं। अभी जल्द कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। -
- नरेश महाजन, सेक्टर-23 के सीएम स्टोर के संचालक और व्यापार मंडल के महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed