{"_id":"52e0c74f596e59a32bf0b548b2893b43","slug":"inexpensiveness-in-mill-flour","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्की का आटा खाने वालों के लिए खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्की का आटा खाने वालों के लिए खुशखबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 03 May 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लोगों को अक्षय तृतीया पर बहुत बड़ी राहत मिली है। हर परिवार को करीब 50 रुपये का लाभ होगा। चंडीगढ़ चक्की ऑनर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की सेक्टर-26 में शुक्रवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के चेयरमैन बीके सूद ने की। प्रधान ज्ञान चंद गुप्ता ने घोषणा कि की शुक्रवार से चंडीगढ़ की सभी चक्कियों में खुला आटा 21 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगा।
विज्ञापन
पहले यह आटा 23 रुपये प्रति किलोग्राम मिलता था। एसोसिएशन के महासचिव सुनील गुप्ता ने बताया कि बाजार में नयी गेहूं आने के कारण आटा सस्ता किया है।
उन्होंने बताया कि पहले कनक 16 से 17 रुपये प्रति किलोग्राम ओपन मार्केट से खरीदने के कारण महंगा था। अब 15 रुपये प्रति किलोग्राम नयी कनक ओपन मार्केट से मिल रही है। इसके कारण आटा सस्ता कर दिया है।
विज्ञापन