फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Industry and farmers did not get booster dose from the budget 2024

Budget 2024: सुधरेगी सेहत, बढ़ेगा रोजगार... लेकिन इंडस्ट्री और किसानी को नहीं मिली बूस्टर डोज

Fri, 02 Feb 2024 01:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Feb 2024 01:11 AM IST
सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को बजट में कई बड़ी घोषणाएं कीं। हालांकि किसानों और उद्योग क्षेत्र को निराशा हाथ लगी। वहीं इलेक्ट्रिक वाहनों और स्टार्टअप को बढ़ावा देने पर सरकार का फोकस है। सरकार ईवी का इको सिस्टम विकसित करेगी।

विज्ञापन
Industry and farmers did not get booster dose from the budget 2024
अंतरिम बजट 2024: - फोटो : ANI

विस्तार

अंतरिम बजट में वित्त मंत्री ने पंजाब के लिए कोई सीधी बड़ी घोषणा तो नहीं की लेकिन सेहतकर्मियों को आयुष्मान योजना से जोड़कर इसकर दायरा बढ़ा दिया है। इससे पंजाब के 74 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं, रोजगार के क्षेत्र में भी अंतरिम बजट में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ओर कदम बढ़ाया गया है। स्टार्टअप्स को दिए जा रहे टैक्स लाभ आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है, जिसका लाभ पंजाब के 1300 स्टार्टअप्स को मिलेगा। इन बड़े फैसलों के बावजूद कृषि और उद्योग जगत को मायूसी मिली है। एमएसपी को कानून बनाने, किसान निधि बढ़ाने या खाद पर विशेष छूट जैसी कोई घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन

स्टार्टअप्स के लिए खुशखबरी लाया बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को केंद्रीय बजट पेश करते हुए स्टार्टअप्स के लिए भी कई योजनाएं आगे जारी रखने का फैसला लिया। उन्होंने घोषणा की स्टार्टअप्स को प्रदान किए जाने वाले टैक्स लाभ आगे बढ़ाए जाएंगे। सरकार की घोषणा का फायदा पंजाब के उद्यमियों को भी होगा।

विज्ञापन


प्रदेश में इस समय डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) की ओर से मान्यता प्राप्त करीब 1300 स्टार्टअप्स हैं। इसमें से करीब 660 महिलाएं चला रही हैं। बजट में टैक्स छूट लाभ को आगे बढ़ाने का इन सभी स्टार्टअप्स को फायदा होगा। इसके अलावा विभाग अपने स्तर पर भी स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। यही कारण है कि विभाग ने पंजाब इंडस्ट्रियल एंड बिजनेस डेवलपमेंट पॉलिसी 2022 जारी की थी। इसमें स्टार्टअप्स के लिए भी कई तरह के प्रावधान किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्स में छूट बढ़ाना अच्छा कदम है लेकिन जब तक स्टार्टअप्स को सही मायने में सहायता नहीं मिलेगी तब तक वह आगे नहीं बढ़ेंगे। इससे पहले भी बजट में कई तरह के प्रावधान किए गए और टैक्स में छूट दी गई। बावजूद इसके स्टार्टअप्स आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। युवा उद्यमियों को वित्तीय सहायता की जरूरत है। केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों साथ मिलकर उद्यमियों को सहयोग प्रदान करने के लिए काम करें। - राजीव गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन।

बजट में ईवी ईको सिस्टम को मजबूत करने की घोषणा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार की योजना ईवी ईको सिस्टम को मजबूत करने की है। सरकार पहले से ही इस पर काम कर रही है, जिसके तहत इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने के अलावा और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। साथ ही उत्पादन पर भी जोर रहेगा। पंजाब को भी इससे फायदा होगा, क्योंकि इसमें ई-बसें चलाने, इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन और ईवी से संबंधित नई यूनिट्स स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed