फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Industries will get skilled employees

Chandigarh News: लड़खड़ाती एमएसएमई इंडस्ट्रीज को संभालने वाला बजट, उद्योगों को मिलेंगे कौशल कर्मचारी

Wed, 24 Jul 2024 03:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Industries will get skilled employees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के उद्योगपतियों से जुड़ा संगठन केंद्रीय बजट को हरियाणा की लड़खड़ाती एमएसएमई और स्माल इंडस्ट्रीज के लिए बेहतर करार दे रहा है। हरियाणा हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष रजनीश गर्ग का कहना है कि पहली बार अलग अलग श्रेणी के तहत अलग-अलग बजट रखा गया है। एक तो उद्योगों के लिए ट्रेंड कर्मचारी पर फोकस किया है, दूसरा रोजगार और फाइनेंस पर जोर दिया है। ये तीनों ही चीजें उद्योगों के लिए अच्छी है।
गर्ग का कहना है कि स्पेशल क्रेडिट प्रोग्राम की घोषणा कर कर्ज के बोझ से लड़खड़ा रहे एमएसएमई सेक्टर को पटरी पर लाने का प्रयास किया गया है। दूसरी तरफ मुद्रा लोन की सीमा बढ़ाकर छोटे कारोबारियों का मनोबल बढ़ाया गया है। नए बजट में गारंटी फंड का नया प्रावधान किया गया है, इसमें उद्योग चलाने के लिए 100 करोड़ रुपये तक की गारंटी मिल सकेगी। कुल मिलाकर यह विकासशील बजट है और इससे उद्योग पटरी पर आ सकेंगे।
विज्ञापन



कौशल विकास के लिए खुले रास्ते : डा. नेहरू
बजट से पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण के साथ परामर्श बैठक में मैंने कौशल विकास के विभिन्न बिंदुओं पर अपने सुझाव दिए थे, उन पर गौर किया गया है। रोजगार और कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच कार्यक्रमों के लिए 2 लाख करोड़ रुपए रखे गए हैं। देश की 500 शीर्ष कंपनियों के माध्यम से एक करोड़ युवाओं को कौशल प्रशिक्षण का लक्ष्य अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। 5 हजार रुपए के मासिक मानदेय के साथ 12 महीने की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप युवाओं को सर्वाधिक आकर्षित करेगी। इतने बड़े पैमाने पर युवा स्किल्ड बनेंगे तो इंडस्ट्री की भी जरूरत पूरी होगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। -डॉ. राज नेहरू, कुलपति, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed