फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Industries will get cheaper electricity in night shifts

Chandigarh News: नाइट शिफ्ट में उद्योगों को मिलेगी सस्ती बिजली

Thu, 02 Oct 2025 11:35 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Industries will get cheaper electricity in night shifts
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने बड़ा एलान किया है। सरकार उद्यमियों को नाइट शिफ्ट में सस्ती बिजली उपलब्ध करवाएगी। इससे उनकी लागत कम होगी और इंडस्ट्री को लाभ पहुंचेगा। यह सुविधा 16 अक्तूबर से शुरू होगी जो अगले साल 01 मार्च तक लागू रहेगी। इस संदर्भ में जो टैरिफ तय किया गया है। उसमें सुबह छह बजे से लेकर रात का 10 बजे तक बिजली का सामान्य टैरिफ ही लागू होगा जबकि रात 10 बजे से लेकर अगले दिन सुबह छह बजे तक एक रुपये किलोवाट एम्पीयर घंटा की कटौती की जाएगी।

बताते चलें कि बिजली रेगुलरिटी कमीशन की ओर से यह फैसला पहले ले लिया गया था अब इसे लागू कर दिया गया है। प्रदेश में कई बड़े उद्योग ऐसे हैं जो नाइट शिफ्ट में भी चलते हैं। ऐसे उद्योगों को लाभ देने के लिए सरकार ने नाइट शिफ्ट में सस्ती बिलली का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि सरकार इस वक्त उद्योगों को मजबूत करने और पंजाब में औद्योगिक निवेश बढ़ाने पर खूब फोकस कर रही है। यह फैसला भी सरकार के इस मिशन को मजबूती देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed