फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   industrial plots allotment, highcourt notice to bhupinder singh hooda

बुरी खबर, रद्द होगी 222 औद्योगिक प्लॉट की अलॉटमेंट!

Sat, 28 Mar 2015 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Mar 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
industrial plots allotment, highcourt notice to bhupinder singh hooda

हुड्डा शासन के दौरान साल 2009 में विधानसभा भंग करने से ठीक दो दिन पहले रोहतक में अलॉट हुए 222 औद्योगिक प्लॉटों की जांच के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने तीन आईएएस अफसरों की कमेटी गठित की है।

विज्ञापन


सरकार की ओर से सुझाए गए नामों में से अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन, प्रमुख सचिव डाक्टर महावीर सिंह व अतिरिक्त निदेशक उद्योग अश्विनी कुमार की कमेटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन


कमेटी आवंटन के लाभार्थियों समेत अलॉटमेंट के साक्षात्कार के लिए बुलाए गए सभी आवेदकों की जांच करेगी। इसी आधार पर हाईकोर्ट तय करेगा कि किसके अलॉटमेंट रद होंगे और किसे प्लॉट दिया जाना है। यदि सही आवेदकों की संख्या प्लॉटों से अधिक हुई तो ड्रा निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लॉट्स की बिक्री और निर्माण पर रोक

industrial plots allotment, highcourt notice to bhupinder singh hooda

अंतरिम आदेश में हाईकोर्ट ने इन प्लॉटों की बिक्री और खाली पड़े प्लॉटों में निर्माण पर रोक लगा दी है। हालांकि हाईकोर्ट की ओर से कारोबार जारी रखने और निर्माणाधीन प्लॉटों पर निर्माण अपने रिस्क पर करने की छूट दी गई है।

अलॉटमेंट में मुख्यमंत्री, उनके सांसद पुत्र व स्थानीय कांग्रेसी विधायकों के नजदीकियों को बगैर प्रक्रिया अपनाए प्लॉट देने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल की गई थीं।

याचिकाओं में कहा गया था कि अनेक ऐसे आवंटी हैं, जो इसके लिए अयोग्य हैं। अलॉटमेंट कमेटी ने विज्ञापन में रखी गई शर्तों की अनदेखी कर हुड्डा के करीबियों को प्लॉट अलॉट कर दिए।

आरोप लगाया गया था कि अलॉटमेंट का परिणाम काफी समय तक रोके रखा गया, लेकिन चुनाव से ठीक पहले आनन-फानन में अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी कर दी गई, ताकि चुनाव में राजनीतिक लाभ मिल सके।

मौजूदा प्लॉट आवंटन में मिलीं कमियां

industrial plots allotment, highcourt notice to bhupinder singh hooda

जस्टिस हेमंत गुप्ता पर आधारित डिवीजन बेंच ने सभी पक्षों को सुनने के बाद पांच फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को मामले में अंतरिम आदेश आया। अपने आदेश में बेंच ने कहा है कि एचएसआईडीसी ने माना है कि अलाटमेंट में खुदमुख्तारी हुई।

कोयला खदान आवंटन केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए हाईकोर्ट की बेंच ने कहा है कि मौजूदा मामले में अलाटमेंट के दौरान कमियां मिली हैं। लिहाजा इसकी परख के लिए आईएएस अधिकारियों की कमेटी गठित होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed