{"_id":"6a9eb37f5e7953416b048b59","slug":"man-takes-drastic-step-after-being-stopped-from-speaking-at-finance-minister-s-public-meeting-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: वित्त मंत्री की जनसभा में बोलने से रोका तो शख्स ने उठाया आत्मघाती कदम, निगला जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: वित्त मंत्री की जनसभा में बोलने से रोका तो शख्स ने उठाया आत्मघाती कदम, निगला जहर
Mon, 07 Sep 2026 06:22 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 07 Sep 2026 06:22 PM IST
सार
पंजाब में वित्त मंत्री की जनसभा में जब एक शख्स को अपनी बात नहीं रखने दी गई तो वह इतना आहत हो गया कि घर जाकर जहर खा लिया। परिजनों ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिड़बा विधानसभा हलके के गांव तूरबंजारा में जनसभा के दौरान अपनी बात न रख पाने से आहत एक व्यक्ति द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी गुलज़ार सिंह (60) ने सोमवार दोपहर संदिग्ध जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे गंभीर हालत में संगरूर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पटियाला रेफर कर दिया।
विज्ञापन
रविवार को थी वित्त मंत्री की जनसभा
परिजनों के मुताबिक रविवार को गांव के गुरुद्वारा साहिब में जनसभा थी जिसे पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संबोधित किया था। परिजनों का आरोप है कि इस कार्यक्रम के दौरान गुलज़ार सिंह इलाके में नशे के मुद्दे को मंत्री के समक्ष उठाना चाहते थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने बोलने का प्रयास किया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें बीच में ही रोक दिया और जबरन वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन
पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि रविवार को सार्वजनिक रूप से रोके जाने और अपनी बात न रख पाने के कारण गुलज़ार सिंह गहरे मानसिक तनाव में थे। इसी बात से आहत होकर उन्होंने सोमवार दोपहर घर पर संदिग्ध ज़हरीली वस्तु निगल ली।
विज्ञापन
डीएसपी दिड़बा डॉ. रूपिंदर कौर बाजवा ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति फिलहाल उपचाराधीन है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और परिवार के बयानों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।