फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   industrial area_phase 2_panchkula

सावधान, महफूज नहीं हैं इस एरिया की सड़कें

Wed, 25 Dec 2013 03:07 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 25 Dec 2013 03:07 PM IST
विज्ञापन
industrial area_phase 2_panchkula
सड़कों के बीच गड्ढे और उसमें भरा पानी व कीचड़...। दिन में यहां से गुजरने में गिरने का खतरा तो दिन ढलते ही स्नैचरों का खौफ। यह हाल है इंडस्ट्रियल एरिया फेज-दो का।
विज्ञापन


खस्ताहाल सड़कें और स्ट्रीट लाइट की कमी से हालात इतने बदतर हो चुके हैं, यहां हमेशा खतरा मंडराता रहता है।

इसी फेज में सैकड़ों औद्योगिक इकाईयां हैं और हजारों की संख्या में काम करने वाले कर्मचारी रोजाना इधर से गुजरते हैं। इन इकाइयों से करोड़ों का टैक्स जाता है।
विज्ञापन


डिप्टी मेयर का वार्ड और शहर का एकमात्र औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद यहां के लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-फेज-दो के प्लॉट नंबर-22 से 32 के बीच सड़कों की स्थिति इस कदर बदहाल है कि यहां से छोटे वाहनों के लिए भी गुजरना मुश्किल है। सड़क कम और गड्ढे ज्यादा दिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमी आरके गर्ग के मुताबिक, कई महीनों से सड़कें खस्ताहाल हैं, लेकिन इसे ठीक नहीं कराया जा रहा है। पीके गोसाईं और पवन मित्तल ने भी सड़कों की बदहाली व स्ट्रीट लाइटों की कमी से होने वाली मुश्किलें बताईं।

सैलरी मिलते ही छीन लेते हैं रुपये
उद्यमी प्रवीण आत्रेय के मुताबिक, पूरे इंडस्ट्रियल एरिया में बदहाल सड़कें और स्ट्रीट लाइट से बेहद परेशानी है।

अधिकतर जगहों पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने की वजह से कई बार सैलरी लेकर निकलते ही कर्मियों से रुपये छीन लिए गए हैं।

रास्ते में अंधेरा होने की वजह से पूरे महीने की कमाई चंद मिनटो में खत्म हो जाती है। इसलिए पुलिस गश्त भी बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed