फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Women Handball Team Coach Sachin Chaudhary

बेमिसालः चंडीगढ़ से हैंडबॉल सीखी और अब कोच बन भारतीय महिला टीम को दिलाया गोल्ड

Mon, 09 Dec 2019 01:14 PM IST
खुशबू गोयल संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 09 Dec 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
Indian Women Handball Team Coach Sachin Chaudhary
सचिन चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सिटी ब्यूटीफुल से हैंडबॉल की एबीसीडी सीखी और आज भारतीय हैंडबॉल टीम के कोच बनकर साउथ एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल जीता दिया। साउथ एशियन गेम्स का आयोजन नेपाल के काठमांडू में 1 से 10 दिसंबर तक किया जा रहा है। सोमवार को फाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन


इसमें भारत की टीम की लड़कियों ने गोल्ड मेडल और लड़कों की टीम ने सिल्वर मेडल जीत लिया। लड़कियों के फाइनल में भारत ने नेपाल को 35-21 से मात दी। स्वर्ण पदक विजेता टीम के कोच सचिन चौधरी और सोना दूबे रहीं, वहीं मुख्य कोच महेंद्र पाल रहे। भारतीय टीम को स्वर्ण पदक जीताने में कोच सचिन चौधरी का बेहतरीन योगदान रहा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से सफर की शुरुआत
सचिन चौधरी ने 1997 में एक खिलाड़ी के नाते हैंडबॉल खेल की शुरुआत हुई। कोचिंग सेंटर सेक्टर 19 स्कूल के बाद डीएवी स्कूल सेक्टर 8 में हैंडबॉल के सीनियर कोच रविंदर सिंह लाडी से ट्रेनिंग ली। वर्ष 2005 तक चंडीगढ़ से कई नेशनल और स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए टीम को मेडल जीताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। इसके  बाद एशियन गेम्स में भी खेला। सचिन अब भारतीय रेलवे में काम करते हैं और भारतीय हैंडबॉल टीम के कोच भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश-विदेश में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं टीमें
कोच सचिन चौधरी ने बताया कि भारत की महिला और पुरुष हैंडबॉल की टीमें आज देश ही नहीं विदेशों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं और इंटरनेशनल लेवल पर मेडल बटोरने में लगीं हैं। हैंडबॉल में अब लड़कों से अधिक रुचि लड़कियां दिखा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed