फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian soldier Chandu Babulal Chavan

पाकिस्तान से रिहा सैनिक चंदू भारत में ‘कैद’

Mon, 23 Jan 2017 03:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/ अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 23 Jan 2017 03:22 AM IST
विज्ञापन
Indian soldier Chandu Babulal Chavan

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के दिन गलती से नियंत्रण रेखा (एलओसी) लांघकर पाकिस्तान जाने वाला सैनिक चंदू बाबूलाल चव्हाण पाक से रिहा होकर भारत में ‘कैद’ हो गया है। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने शनिवार रात को उसे पूछताछ के लिए गुप्त स्थान पर रखा था। पता चला है कि रविवार सुबह उसे दिल्ली ले जाया गया है। हालांकि इस बारे में पुष्टि करने से कोई भी एजेंसियां कतरा रही हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार, चंदू बाबूलाल चव्हाण से खुफिया एजेंसियों ने प्रारंभिक पूछताछ शनिवार रात साढ़े नौ बजे तक की। उसके बाद चंदू को खाना खिलाकर कड़ी सुरक्षा में बिस्तर दे दिया गया। चंदू खुफिया एजेंसियों को नपे तुले शब्दों में जवाब देता रहा। चंदू जल्दी घर जाने की बात भी कर रहा था। उधर, चंदू को पाकिस्तान ने जिस तरह से नाटकीय ढंग से रिहा किया इस पर भी खुफिया विभाग सवाल उठा रहा है। 
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच मैत्री संबंधों के बावजूद पाकिस्तान सेना द्वारा भारतीय सैनिकों के सिर काटने तक की खबरों के बीच चंदू बाबूलाल चव्हाण की रिहाई को खुफिया एजेंसियां बहुत ही गंभीरता से ले रही हैं। चंदू के साथ पूछताछ की बात और उसके ठिकाने के बारे में कोई कुछ बताना नहीं चाहता, लेकिन कड़ी सिक्योरिटी में चंदू बाबूलाल चव्हाण अब भी कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदू को दिल्ली ले जाने के बाद उसके साथ सेना के बड़े अधिकारियों की पूछताछ बाकी है। चंदू किन हालात में पाकिस्तान रहा और उसके साथ कैसा सलूक किया गया, इसकी रिपोर्ट गृहमंत्रालय ने दो दिन में मांगी है। फिलहाल चंदू कहां है और किस एजेंसी के पास है इस बारे में अधिकारिक तौर पर कोई बताने को तैयार नहीं है। कहा जा रहा है कि चंदू को अमृतसर से दिल्ली ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed