फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Railways Planning to Run Trains on Kalka Shimla Heritage Track

खुशखबरीः नये साल में 5 नहीं 4 घंटे में पहुंचेंगे कालका से शिमला, रेलवे ने लिए कई अहम फैसले

Mon, 02 Dec 2019 02:41 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालका/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालका/शिमला Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 02 Dec 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Planning to Run Trains on Kalka Shimla Heritage Track
kalka shimla train - फोटो : अमर उजाला
नये साल पर वर्ष-2020 से कालका-शिमला यूनेस्को हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर सभी ट्रेनें 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी। ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए 7 मोडिफाइड कोचों के साथ फाइनल ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन


स्पीड बढ़ाने के साथ ट्रायल के लिए रेलवे ने कोच भी बदले हैं, जिसमें 4 कोच मॉडिफाइड कर दिए गए हैं, जबकि 3 अन्य कोचों पर काम चल रहा है। काम पूरा होते ही 7 बदले गए कोचों के साथ फाइनल ट्रायल होगा। आरडीएसओ (रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गेनाइजेशन) लखनऊ ने कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गाड़ियां चलाने को पहले ही अनुमति दे दी है। 
विज्ञापन


हालांकि, इस ट्रैक पर 48 डिग्री तक के तीव्र घुमावदार मोड़ों और हर सौ, डेढ़ सौ मीटर पर ज्यादा टनल होने के कारण ट्रेन की स्पीड बढ़ाने में दिक्कत आ सकती है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक टीपी सिंह ने कहा कि कालका-शिमला ट्रैक पर ट्रेनो की रफ्तार बढ़ाने के लिए फाइनल ट्रायल किया जाएगा। बदले गए कोचों के साथ 15 दिन के भीतर फाइनल ट्रायल की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ने किया था आग्रह

कालका से शिमला आने वाली ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने का आग्रह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से किया था। गोयल ने आश्वासन दिया था कि जल्दी ही ट्रेनों की रफ्तार 25 से बढ़ाकर 35 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी जाएगी।

5 में नहीं, 4 घंटे में पहुंचेंगे 96 किमी दूर
अभी मौजूदा समय में कालका से शिमला की 96 किलोमीटर की दूरी ट्रेन 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से औसतन 5 घंटे में तय करती है। स्पीड 30 केएमपीएच होने पर यह दूरी करीब 4 घंटे में तय हो सकेगी।

आरडीएसओ ने दिसंबर, 2018 में किया था सफल ट्रायल
लखनऊ से आई आरडीएसओ की टीम ने दिसंबर, 2018 में तीन दिन तक शिमला से शोघी के बीच ट्रेन के हाई स्पीड ट्रायल किए थे। इसके लिए नैरो गेज डीजल शेड कालका से लोको 706 (इंजन) शिमला लाया गया था। आरडीएसओ के डायरेक्टर टेस्टिंग की अगुवाई में ट्रायल किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed