फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Railway Summer Special Super Fast Train for Mumbai from Ambala Cantt

मुंबई जाना है, रिजर्वेशन नहीं हो रहा तो टेंशन न लें, और अब इस सुपरफास्ट ट्रेन में सफर करें

Mon, 08 Apr 2019 03:14 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 08 Apr 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway Summer Special Super Fast Train for Mumbai from Ambala Cantt
भारतीय रेल - फोटो : PTI
मुंबई जाने की सोच रहे हैं और ट्रेन में रिजर्व टिकट नहीं मिल रही तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रेलवे द्वारा एक दूसरी व्यवस्था की जा रही है। रेलवे जल्द ही समर स्पेशल ट्रेन मुंबई के लिए चलाएगा, जिसमें यात्री अपना टिकट रिजर्व करा सकते हैं। ट्रेन चलाने की औपचारिकताएं लगभग पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


15 अप्रैल से जम्मूतवी से मुंबई के मध्य एसी सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन के चलने से हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा। नॉर्दर्न रेलवे द्वारा आगामी 15 अप्रैल से 14 जून तक जम्मूतवी एवं मुंबई के मध्य ट्रेन नंबर 09021-22 समर स्पेशल एसी सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी, जिसके लिए रेलवे द्वारा रिजर्वेशन भी शुरू कर दी गई है। जिन यात्रियों को सामान्य ट्रेनों में अभी रिजर्व सीट नहीं मिल पा रही है, वह यात्री इस ट्रेन में अभी से सीट कंफर्म करा सकते हैं। एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन में चार द्वितीय श्रेणी के एसी डिब्बे होंगे, आठ तृतीय श्रेणी एसी और चार एसी चेयर कार के डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अभी मुंबई जाने के लिए पश्चिम एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस एवं अन्य ट्रेनें है। गर्मियों की छुट्टियों में एकाएक यात्रियों की संख्या ट्रेनों में बढ़ जाती है, जिस कारण नियमित ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता। उन्हें तत्काल कोटे पर ही निर्भर रहना पड़ता है।

यह रहेगा ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 09021 बांद्रा टर्मिनल से 15 अप्रैल से 24 जून तक हर सोमवार को सुबह 5:10 मिनट पर चलेगी, जो अगले दिन दोपहर साढ़े तीन बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09022 जम्मूतवी से हर बुधवार को 17 अप्रैल से 26 जून तक मध्य रात्रि ढाई बजे चलेगी, जो अगले दिन साढ़े दस बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी। बीच मार्ग में ट्रेन बोरिवली, वापी, सूरत, बहारूच, बडौदरा, गोधरा, दोहद, रतलाम, नागदा, कोटा, माधोपुर, हिंडन, मथुरा, नई दिल्ली, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट व पठानकोट स्टेशन पर रुकेगी।

ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से सुपरफास्ट सहित कई रद्द
दिल्ली रेल मंडल के नीलोखेड़ी-अमीन स्टेशन के मध्य पावर एवं यातायात ब्लॉक के कारण कई प्रमुख ट्रेनें शनिवार को रद्द रहीं, जबकि कई ट्रेनें लेट हुईं। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन नंबर 12460-59 अमृतसर-नई दिल्ली सुपरफास्टर एक्सप्रेस, 74994-93 अंबाला-कुरुक्षेत्र पैसेंजर और 64465-54 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन शनिवार को रद्द रही। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12925-26 बांद्रा टर्मिनल-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस, 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू-यमुना एक्सप्रेस, 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस, 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed