फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   indian railway project to provide rail card to all daily passangers

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, घंटों लाइन में लगने की जरूरत नहीं

Sun, 04 Sep 2016 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Updated Sun, 04 Sep 2016 08:57 AM IST
विज्ञापन
indian railway project to provide rail card to all daily passangers
train - फोटो : amar ujala
रोजाना रेल में सफर करने वाले लाखों यात्रियों को भारतीय रेलवे बहुत जल्द बड़ी खुशखबरी देने जा रहा है। अब टिकट या पास बनाने के लिए घंटों लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। मेट्रो कार्ड की तर्ज पर बैंक के सहयोग से रेलवे रेल कार्ड जारी होंगे।
विज्ञापन


अकेले अंबाला मंडल में करीब 20 हजार लोग अलग-अलग सेक्शन में मासिक सीजन टिकट लेकर यात्रा करते हैं। कार्ड बनने के बाद इसका किराया वर्तमान टिकट की दर से कुछ अधिक होगा।
विज्ञापन


ये वर्तमान नियम अनुसार तय दस्तावेज लगाकर टिकट विंडो पर ही बनवाया जा सकेगा। बारिश के दौरान या अन्य किसी तरह की स्थिति में मासिक टिकट गीला हो जाता था या फट जाता था। ऐसे में यह एटीएम की तर्ज पर बना रेल-कार्ड काफी सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन प्रकार के बनाए जाएंगे रेल कार्ड

indian railway project to provide rail card to all daily passangers
व्यापारियों ने की ट्रेन बढ़ाने की मांग - फोटो : अमर उजाला
ये रेल कार्ड तीन अलग-अलग प्रकार से बनाए जाएंगे। पहला कार्ड तीन माह के लिए, दूसरा कार्ड छह माह व तीसरा कार्ड एक साल की अवधि वाला होगा। रेल-कार्ड से यात्रा के अलावा दैनिक यात्री खरीददारी भी कर सकेंगे। रेल कार्ड को ट्रायल बेस पर अक्टूबर में मुंबई रेलवे स्टेशन से शुरू किया जाएगा। इस कारण रेल कार्ड के परिणाम भी जल्दी ही मिल जाएंगे।
 
बैंक से समझौता, दर्जन बैंक होंगे शामिल
रेल-कार्ड सुविधा के लिए रेलवे की बैंकों के साथ समझौते की बात चल रही है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई सहित तकरीबन दर्जनभर बैंक शामिल हैं। योजना के अनुसार रेल कार्ड तीन अलग-अलग श्रेणियां में बनाया जाएगा। गोल्ड, सिल्वर और प्लेटिनम रेल कार्ड। सिल्वर कार्ड मासिक पास धारकों के लिए, गोल्ड कार्ड छह महीने पास व प्लेटिनम कार्ड एक साल के पास धारकों के लिए मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed