फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian railway, himalayan queen train derails near panipat in haryana

होली पर टला बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरा हिमालयन क्वीन का डिब्बा, यात्रियों में मचा हड़कंप

Wed, 20 Mar 2019 11:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Mar 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
indian railway, himalayan queen train derails near panipat in haryana
पटरी से उतरा डिब्बा

दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर भोड़वाल माजारी स्टेशन के पास बुधवार सुबह दिल्ली से कालका जा रही हिमालय क्वीन एक्सप्रेस की पीछे वाली बोगी ट्रैक से उतर गई। तेज गति ट्रेन बोगी को करीब एक किमी तक घिसटती ले गई, जिससे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। बोगी को अलग करके करीब 52 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस बीच तीन पैसेंजर ट्रेनें रद्द की गईं और नौ मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित रहीं। 

विज्ञापन

कालका की ओर जा रही हिमालय क्वीन एक्सप्रेस (14095) सुबह 6.52 बजे भोड़वाल माजरी स्टेशन पर पहुंची तो अचानक ट्रेन का पिछला डिब्बा पटरी से उतर गया। इस समय ट्रेन की गति करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटा थी। बोगी में सवार गार्ड समुंद्र ने मामले की जानकारी चालक को दी। करीब एक किलोमीटर बाद ट्रेन को रोका जा सका।

 सूचना मिलते ही एडीआरएम नवीन परशुराम सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू किया। इस दौरान कई मेल व एक्सप्रेस ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर रोकी गईं। उतरी बोगी को अलग करने के बाद ट्रेन को सुबह 7.45 बजे कालका के लिए रवाना किया गया। हादसे के बाद अप ट्रैक पूरी तरह बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed