{"_id":"650c9cb8c003b28e450360d6","slug":"indian-players-practiced-vigorously-local-hero-shubman-gill-tested-the-temperament-of-the-pitch-chandigarh-news-c-16-sml1026-244006-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास, लोकल हीरो शुभमन गिल ने परखा पिच का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास, लोकल हीरो शुभमन गिल ने परखा पिच का मिजाज
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने वनडे मैच से एक दिन पहले वीरवार को दोनों टीनों ने अपनी तैयारियों को अभ्यास सत्र के जरिए परखा। शाम 5 बजे भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान केएल राहुल और उपकप्तान रविंद्र जड़ेजा की अगुवाई में मोहाली स्टेडियम में अभ्यास सत्र के लिए पहुंची। मैदान पर पहुंचकर लोकल हीरो शुभमन गिल और जसप्रीत बुमरा ने पहले रनिंग की। इसके बाद शुभमन गिल सीधे पिच के पास पहुंचे और कवर को हटाकर उसे देखने के बाद उस पर शॉट लगाने का एक्शन करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान टीम के हैड कोच राहुल द्रविड़ भी पिच के पास मौजूद रहे। इसके बाद कप्तान और उप कप्तान सहित अन्य खिलाड़ी नेट्स एरिया में पहुंचे। यहां पर कप्तान केएल राहुल, ईशान किशन, शुभमन गिल ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया, वहीं जसप्रीत बुमरा और रविंद्र जड़ेजा ने गेंदबाजी में हाथ खोले।
भारतीय स्पिन गेंदबाजी की ताकत से निपटने के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम ने स्पिन गेंदबाजी खेलने का किया जमकर अभ्यास
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम सुबह 11 बजे मोहाली के आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम पहुंची। कप्तान पैट कमिंस की अगुवाई में टीम के खिलाड़ियों ने पहले रनिंग और स्ट्रेचिंग कर वर्मअप किया। कुछ समय बाद खिलाड़ी मैदान पर बने नेट्स एरिया में पहुंचे, जहां उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में हाथ अजमाए। कप्तान पैट कमिंस ने गेंदबाजी का अभ्यास किया। सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, मिशेल मार्श ने बल्लेबाजी में हाथ अजमाए। वहीं स्पिनर एडम जंपा ने गेंदबाजी में अपनी गेंदों को परखा।
लोकल स्पिनरों ने कराया अभ्यास
ऑस्ट्रेलिया की टीम भारतीय स्पिनर गेंदबाजी के अक्सर अपने विकेट दे बैठती है। इसके सबक लेते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम ने नेट्स पर उपस्थित मोहाली और पंजाब के कई एरिया से आए स्पिनर गेंदबाजों से बल्लेबाजी का अभ्यास कराया। गुरदासपुर के ऑफ स्पिनर पार्थ कालिया, कपूरथला के लेफ्ट स्पिनर समीर खान ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को जमकर अभ्यास कराया। वहीं, मोहाली के गेंदबाज जग्जेश्वर सिंह और आशीष ने भी ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को अभ्यास कराया।