फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian navy officer body organs donated for transplant

दुनिया से जाते-जाते भी चार लोगों को नई जिंदगी दे गया नौसेना अधिकारी

Sat, 30 Sep 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 30 Sep 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
indian navy officer body organs donated for transplant
अंगदान - फोटो : फाइल फोटो
मां बाप की जिंदादिली को सलाम। 24 साल का नौसेना में अफसर बेटा दुनिया से विदा हो गया, लेकिन वह जाते-जाते भी चार लोगों को नई जिंदगी दे गया। सब-लेफ्टिनेंट अतुल कुमार पवार कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान में आईएनएस द्रोणाचार्य में तैनात थे। वह 24 सितंबर को दोस्तों के साथ एक ट्रिप पर वयनाड गए थे।
विज्ञापन


वहां से लौटते वक्त त्रिशूर में उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। उन्हें कोच्चि में अस्पताल लाया गया। बुधवार को डॉक्टरों ने अतुल को ब्रेन डेड घोषित कर दिया। उनके पिता राजबीर सिंह पवार ने परिवार की रजामंदी के बाद उनके हृदय, लीवर और किडनी दान कर दी। अतुल पंचकूला के रहने वाले थे। तिरुवनंतपुरम मेडिकल कालेज द्वारा जारी विज्ञिप्त में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

50 वर्षीय बुजुर्ग को जिंदगी देगा दिल

indian navy officer body organs donated for transplant
अंगदान - फोटो : फाइल फोटो
नौसेना के अनुसार, अतुल कुमार पवार के अंगों को गवर्नमेंट मेडिकल कालेज कोट्टायम, आस्टर मेडिसिटी एर्नाकुलम, एयरफोर्स कमांड हास्पिटल बंगलूरू और अमृता इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस एर्नाकुलम को दिया गया है।

दाता किडनी में से एक को एस्सार मेडिसिटी अस्पताल से कोच्चि के नौसेना बेस में स्थानांतरित किया गया। इसके लिए नौसेना और सिविल पुलिस ने एक ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया और ट्रांसप्लांट के लिए उसे इंडियन एयर फोर्स के एयरक्राफ्ट से कमांड एयर फोर्स हास्पिटल बंगलूरू पहुंचाया गया।

मेडिकल कालेज के अनुसार पवार का हार्ट एक 50 वर्षीय बुजुर्ग को प्रत्यारोपित किया जाएगा। बता दें पवार ने सिविल इंजीनियरिंग में बीई करने के बाद 15 जनवरी 2015 को इंडियन नेवी में बतौर शार्ट सर्विस कमीशन आफिसर ज्वाइन किया था। उनका शव पंचकूला भेजा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed