{"_id":"6054c91d8ebc3e58fc5fe67c","slug":"indian-national-lok-dal-will-contest-kalka-and-ellenabad-bye-elections-says-abhay-singh-chautala","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्तीफे के बाद अभय चौटाला का एलान : कालका और ऐलनाबाद दोनों जगह उपचुनाव लड़ेगी इनेलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्तीफे के बाद अभय चौटाला का एलान : कालका और ऐलनाबाद दोनों जगह उपचुनाव लड़ेगी इनेलो
Fri, 19 Mar 2021 09:26 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 19 Mar 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
अभय चौटाला।
- फोटो : @AbhaySChautala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो कालका और ऐलनाबाद दोनों जगह से उपचुनाव लड़ेगी। कालका क्षेत्र के 36 गांवों का वे खुद दौरा कर चुके हैं और 10 अप्रैल तक एक-एक गांव और वार्ड में जाएंगे। आज लोगों में इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के प्रति उत्साह है। लोग हमारी बात सुनकर भरोसा दिलाते हैं कि वो हमारे साथ खड़े हैं और भाजपा-जजपा के लोगों को गांव में घुसने भी नहीं देंगे। चौटाला शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के दौरान संपत्ति को होने वाले नुकसान की वसूली आंदोलनकारियों से करने वाले कानून पर इनेलो नेता ने कहा कि कोई भी आंदोलन हिंसक नहीं होता। आंदोलन को हिंसक सत्ता में बैठे लोग करते हैं। असल में तो यह कानून भाजपा पर लागू होना चाहिए, जिसने आंदोलनकारियों को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग खुदवा दिए थे।
विज्ञापन
भाजपा गठबंधन सरकार आंदोलनरत किसानों के टेंट को पक्का मकान कहकर उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि वो टीकरी बॉर्डर पर 50 बेड का अस्पताल बनवा रहे हैं जिसकी शुरुआत 24 मार्च को होगी। वो भी टेंट के अंदर है और उसका प्लेटफार्म भी अस्थायी है। आंदोलन खत्म होते ही उसे वहां से हटा लिया जाएगा। स्पोर्ट्स स्कूल की जगह यूनिवर्सिटी बनाए जाने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को अगर यूनिवर्सिटी बनानी है तो अलग से जमीन का अधिग्रहण कर स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बना सकती है लेकिन भाजपा खेलों में भी जात-पात का जहर घोल रही है।
विज्ञापन
आर्म्स लाइसेंस के नाम पर भ्रष्टाचार का करेंगे खुलासा
आर्म्स लाइसेंस बनवाने पर अधिकारियों द्वारा चार लाख रुपये बतौर रिश्वत लेने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आज का नौजवान आर्म्स लाइसेंस इसलिए बनवा रहा है ताकि उसे सिक्योरिटी की नौकरी मिल सके। यह सही है कि आर्म्स लाइसेंस बनाने के लिए दो लाख से पांच लाख रुपये वसूले जाते हैं और समय आने पर सबूत समेत उन सभी अधिकारियों के नाम का खुलासा करेंगे। इस दौरान पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती और राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह राणा भी उपस्थित रहे।