फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian National Lok Dal Supremo Om Parkash Chautala will relieved from Tihar Jail on July 2

हरियाणा: दो जुलाई को तिहाड़ से रिहा होंगे इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला, पहले जाना पड़ेगा जेल  

Thu, 01 Jul 2021 03:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 01 Jul 2021 03:48 PM IST
सार

हरियाणा से हजारों की संख्या में इनेलो पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता का स्वागत करने के लिए दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर पर पहुंचेंगे। 
 

विज्ञापन
Indian National Lok Dal Supremo Om Parkash Chautala will relieved from Tihar Jail on July 2
इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला शुक्रवार 2 जुलाई को सुबह 9.30 बजे अपनी रिहाई के लिए तिहाड़ जेल में पहुंचेंगे। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि इनेलो सुप्रीमो जेल में पहुंच कागजी कार्रवाई पूरी कर रिहाई के फार्म पर हस्ताक्षर करने के बाद सुबह 10 बजे तिहाड़ जेल से प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान उनके पोते कर्ण चौटाला उनके साथ रहेंगे। तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद इनेलो सुप्रीमो गुरुग्राम स्थित अपने आवास के लिए रवाना होंगे। पूरे हरियाणा से हजारों की संख्या में इनेलो पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता का स्वागत करने के लिए दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर पर पहुंचेंगे। 
विज्ञापन



राठी ने बताया कि सभी वर्ग के लोग बेहद उत्सुकता के साथ इनेलो सुप्रीमो की रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2013 के बाद यह पहला ऐसा मौका होगा जब हरियाणा की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेबीटी (जूनियर बेसिक ट्रेनिंग) भर्ती घोटाले में सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की सजा पूरी हो चुकी है। तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से चौटाला के वकील अमित साहनी को यह जानकारी दी गई थी। उनके वकील ने बताया कि कल रात को चौटाला की सजा पूरी हो गई है। कुछ कागजी कार्रवाई बची हुई है। वह पूरी होते ही आधिकारिक तौर पर रिहाई के आदेश जारी हो जाएंगे। वहीं चौटाला के बाहर आने से हरियाणा में सियासी पारा चढ़ने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। हालांकि, पहले से ही चौटाला पैरोल पर हैं, लेकिन वे जेल नियमों के कारण खुलकर बाहर नहीं निकल पा रहे थे। अब वह खुलकर राजनीतिक मैदान में उतरेंगे, जिससे वे न केवल अपने संगठन को दोबारा से मजबूत करने पर जोर देंगे, बल्कि सरकार पर भी जोरदार तरीके से हमलावर होंगे।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed