फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian boy amarjit singh died due to heart attack prisoned in dubai jail

दुबई की जेल में फांसी की सजा भुगत रहे भारतीय नौजवान की मौत, जानिए कैसे

Fri, 12 May 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Fri, 12 May 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
indian boy amarjit singh died due to heart attack prisoned in dubai jail
दुबई की जेल में भारतीय नौजवान की मौत
कत्ल के मामले में दुबई की जेल में फांसी की सजा भुगत रहे भारतीय नौजवान की मौत का मामला सामने आया है। पंजाब के हलका हरगोबिंदपुर के जिला गुरदासपुर के गांव भंबोई के रहने वाले अमरजीत सिंह (28) पुत्र गुरचरन सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। वह दुबई की जेल में कैद था।
विज्ञापन


मृतक का पार्थिव शरीर शनिवार तक भारत पहुंच जाने की संभावना है। पार्थिव शरीर पंजाब लाने के लिए प्रयास कर रहे सरबत का भला ट्रस्ट के प्रमुख एवं जाने-माने प्रवासी भारतीय डा. एसपीएस ओबराय ने दुबई से फोन पर बताया कि मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र आदि जरूरी दस्ताबेज दुबई के संबंधित अस्पताल व पुलिस स्टेशन से तैयार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बचाने के लिए ओबराय प्रयास कर रहे थे

indian boy amarjit singh died due to heart attack prisoned in dubai jail
सरबत दा भला ट्रस्ट के चेयरमैन एसपी ओबेरॉय
ओबरॉय ने कहा कि दुबई स्थित भारतीय दूतावास की मदद से अमरजीत सिंह के पार्थिव शरीर का आउट पास लेकर शनिवार तक इसको भारत लाया जाएगा। मालूम हो कि नौजवान को दो विभिन्न केसों में पहले अन्य 13 पंजाबी नौजवानों के साथ उम्रकैद की सजा हुई थी। लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट में दायर अपील के दौरान फांसी की सजा हो गई थी।

इसी दौरान उम्रकैद की सजा भुगत रहे नौजवान हरपिंदर सिंह के पिता संतोख सिंह ने बताया कि इन नौजवानों को शक के आधार पर पकड़ा गया था, लेकिन दुबई के कानून सख्त होने के कारण इनके खिलाफ यह केस बन गए और अब यह उम्रकैद की सजा भुगत रहे हैं। जबकि दो आरोपी फांसी की सजा मिल चुकी थी।

इनको बचाने के लिए ओबराय प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान नौजवान अमरजीत सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed