फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian bollywood play back singer usha timothy interview in chandigarh

'आज के गानों में सिर्फ शोर-शराबा, मतलब की कोई बात नहीं होती'

Sun, 18 Sep 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 18 Sep 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
indian bollywood play back singer usha timothy interview in chandigarh
चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान प्ले बैक सिंगर ऊषा तिमोथी - फोटो : फाइल फोटो
आज के गीतों में वह बात नहीं, जो पुराने गीतों में थी। आज के गीतों में सिर्फ शोर-शराबा होता है। ये कहना है प्ले बैक सिंगर उषा तिमोथी का। वह शनिवार को एक कार्यक्रम के सिलसिले में सिटी ब्यूटीफुल पहुंचीं। यहां उन्होंने कहा कि शास्त्रीय संगीत के जरिए ही अच्छे गीत गाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


पुरानी और नई गायकी पर बात करते हुए उन्होंने कि पहले के गीत अर्थपूर्ण होते थे। लेकिन आज के गीतों में वह बात नहीं। आज तो ऐसी गायकी का चलन अधिक बढ़ गया है जिसमें शोर शराबे के अलावा और कुछ नहीं होता। पुराने गायक काफी मेहनत भी करते थे जबकि आज के गायक शॉर्टकट से काम चलाना चाहते हैं। जिसके चलते गायकी के स्तर में दिन प्रतिदिन गिरावट आ रही है।
विज्ञापन


उषा तिमोथी ने बताया कि उन्होंने तीन साल की उम्र में क्लासिकल संगीत सीखना शुरू किया। उनके बड़े भाई आल इंडिया रेडियो में स्टॉफर हुआ करते थे। 11 साल की उम्र में उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो पर कैद में है बुलबुल.. गीत गाया। उसके बाद लेखक गुलशन बावरा का गीत मजबूर होकर तेरे महफिल में आए हम.. गीत गाया। उषा तिमुथी पंजाबी, बंगाली, हिंदी, मलयालम, मराठी, भोजपुरी फिल्मों में गीत गा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed