{"_id":"57c95ace4f1c1bd4352caf81","slug":"indian-army-recruitment-rally-from-15-september-apply-online","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना में जाना चाहते हैं, 15 से भर्ती रैली, कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में जाना चाहते हैं, 15 से भर्ती रैली, कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 03 Sep 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
सेना
भारतीय सेना में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका। भर्ती रैली होने जा रही है, जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं।
सेना भरती कार्यालय अंबाला द्वारा 15 से 24 सितंबर तक सोल्जर जीडी, सोल्जर क्लर्क एवं सोल्जर टेक्निकल पदों के लिए महार्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय मुलाना (अंबाला) में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।
सेना भरती कार्यालय अंबाला के प्रवक्ता ने कहा कि रैली में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और चंडीगढ़ के उम्मीदवार और डीएमसी के सेवानिवृत सैनिक भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अंबाला में पहली बार भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।

Trending Videos
6 सितंबर तक किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन
सेना भर्ती
कार्यालय प्रवक्ता ने कहा कि भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 सितंबर तक खुला रहेगा। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र और आईडी 8 सितंबर से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिड कार्ड में दी गई भर्ती की तारीख, जगह समय को भर्ती दफ्तर से चेक करें और दिए गए समय पर पहुंचे।
सेवारत सैनिक, पूर्व सैनिक/सैन्य एवं युद्ध विधवाओं के पुत्र, एनसीसी और खिलाड़ी उम्मीदवारों का चयन भी उनके जिलों में दी गई तिथि में ही किया जाएगा। सिर्फ ऑनलाइन रजिस्टर्ड उम्मीदवार रैली में हिस्सा ले सकेंगे।
उन्होंने बताया कि सभी ऑनलाइन रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपनी आईडी से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करेंगे जिसमें स्पष्ट बार बोर्ड प्रिंट हो।