फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   indian army recruitment rally from 15 september, apply online

सेना में जाना चाहते हैं, 15 से भर्ती रैली, कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Sat, 03 Sep 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 03 Sep 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
indian army recruitment rally from 15 september, apply online
सेना
भारतीय सेना में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका। भर्ती रैली होने जा रही है, जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं।
विज्ञापन


सेना भरती कार्यालय अंबाला द्वारा 15 से 24 सितंबर तक सोल्जर जीडी, सोल्जर क्लर्क एवं सोल्जर टेक्निकल पदों के लिए महार्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय मुलाना (अंबाला) में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।

सेना भरती कार्यालय अंबाला के प्रवक्ता ने कहा कि रैली में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और चंडीगढ़ के उम्मीदवार और डीएमसी के सेवानिवृत सैनिक भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अंबाला में पहली बार भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन

6 सितंबर तक किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन

indian army recruitment rally from 15 september, apply online
सेना भर्ती
कार्यालय प्रवक्ता ने कहा कि भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 सितंबर तक खुला रहेगा। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र और आईडी 8 सितंबर से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिड कार्ड में दी गई भर्ती की तारीख, जगह समय को भर्ती दफ्तर से चेक करें और दिए गए समय पर पहुंचे।

सेवारत सैनिक, पूर्व सैनिक/सैन्य एवं युद्ध विधवाओं के पुत्र, एनसीसी और खिलाड़ी  उम्मीदवारों का चयन भी उनके जिलों में दी गई तिथि में ही किया जाएगा। सिर्फ ऑनलाइन रजिस्टर्ड उम्मीदवार रैली में हिस्सा ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि सभी ऑनलाइन रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपनी आईडी से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करेंगे जिसमें स्पष्ट बार बोर्ड प्रिंट हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed