सेना में भर्ती होना चाहते हैं, 4 से 14 तक आए यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना का हिस्सा बनकर देश सेवा का जज्बा रखते हैं तो 4 जनवरी से 14 जनवरी तक इस जगह पर आएं, भर्ती होगी। 5 जिलों के उम्मीदवारों के लिए फौज में भर्ती के लिए पटियाला में रैली चलेगी।
इस दौरान भारतीय फौज में सिपाही जनरल ड्यूटी, सिपाही तकनीकी, सिपाही क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकी और सिपाही ट्रेड्समैन पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
डायरेक्टर भर्ती कर्नल विनीत मेहता ने बताया कि इस भरती रैली दौरान पटियाला, मानसा, बरनाला, संगरूर और फतेहगढ़ साहिब जिलों के उम्मीदवार शामिल होंगे।
जिन उम्मीदवारों ने अपना आवेदन ऑनलाइन गलत भरा है, वह भर्ती दफ्तर पटियाला में 30 दिसंबर तक अपने अर्जी फार्म में सुधार करवा सकते हैं।
4 से 14 जनवरी तक यह रहेगा शेड्यूल
4 जनवरी को जिला बरनाला, 5 जनवरी को जिला पटियाला के समाना, पातड़ां, नाभा और राजपुरा तहसील के उम्मीदवारों, 6 जनवरी को पटियाला तहसील और जिला फतेहगढ़ साहिब की सभी तहसीलों, 7 जनवरी को जिला संगरूर की मालेरकोटला और धुरी तहसीलों, 8 जनवरी को संगरूर व लहरां तहसीलों, 9 जनवरी को सुनाम व मूनक तहसीलों, 10 जनवरी को जिला मानसा की सरदूलगढ़ व बुढ़लाडा तहसीलों, 11 जनवरी को मानसा तहसील के उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग, टोकन जारी करने और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जाएगी। इस दौरान उम्मीदवारों का मेडिकल होगा और 14 जनवरी को दस्तावेजों आदि की जांच प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 31 जनवरी को कामन दाखिला प्रक्रिया होगी।