फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Indian Army recruiting fraud 6 caught the youngster

भारतीय सेना की भर्ती में फर्जीवाडे़ का भंडाफोड़, 6 नौजवान पकड़े

Fri, 07 Oct 2016 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 07 Oct 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
Indian Army recruiting fraud 6 caught the youngster
भारतीय सेना की भर्ती में फर्जीवाडे़ का भंडाफोड़ - फोटो : File Photo
पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बार्डर पर चल रहे तनाव के बीच भारतीय फौज में भारतीय सेना की भर्ती में फर्जीवाडे़ का भंडाफोड़ हुआ है। मामला, पटियाला में सामने आया। यहां छह ऐसे नौजवान पकड़े गए हैं, जो गलत कागजात के आधार पर भारतीय फौज में भर्ती हो गए थे।
विज्ञापन


डायरेक्टर भर्ती (आर्मी) कर्नल विनीत कुमार की शिकायत पर घन्नौर पुलिस ने सभी आरोपी नौजवानों के खिलाफ धोखाधड़ी, रिकार्ड में हेरफेर करने, साजिश रचने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गलत कागजात दिखाकर सेना में भर्ती

Indian Army recruiting fraud 6 caught the youngster
भारतीय सेना की भर्ती में फर्जीवाडे़ का भंडाफोड़ - फोटो : demo pic
कर्नल विनीत कुमार ने जो पुलिस को लिखित शिकायत दी है. उसमें आरोप लगाया गया है कि शंटी पुत्र मदन लाल निवासी भमोली, रविंदर सिंह पुत्र धर्मवीर निवासी सोटा, प्रदीप सिंह पुत्र काका राम निवासी महिताबगढ़, गगनदीप सिंह, दपिंदर सिंह, हितू राम निवासी सोटा यह सभी हरियाणा केरहने वाले हैं,

लेकिन इन्होंने अपनी रिहायश पंजाब बताकर इस संबंधी गलत कागजात बनाकर आर्मी में भरती हो गए। जब बाद में कागजात को चेक किया गया, उसमें इन नौजवानों की चोरी पकड़ी गई। डायरेक्टर भरती की शिकायत पर पुलिस ने सभी छह आरोपी नौजवानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed