{"_id":"585bd2f34f1c1bf248e3aa54","slug":"indian-airforce-offciers-arrested-suspicious-boy-near-pathankot-airbase-at-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में एयरफोर्स अफसरों ने पकड़ा संदिग्ध, एयरबेस के पास घूम रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में एयरफोर्स अफसरों ने पकड़ा संदिग्ध, एयरबेस के पास घूम रहा था
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Fri, 23 Dec 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
पठानकोट एयरबेस के पास पकड़ा संदिग्ध युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पठानकोट में एयरफोर्स के अधिकारियों ने एक संदिग्ध युवक को दबोचा। वह एयरबेस के आसपास घूम रहा था। एयरफोर्स अधिकारियों ने दो घंटे की पूछताछ के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह युवक बिहार का रहने वाला है।
इसका नाम मोहम्मद मोबिन बताया जा रहा है। युवक के पास से पुलिस को एक मोबाइल फोन मिला है। जानकारी के अनुसार पठानकोट के ढाकी क्षेत्र स्थित एयरबेस के आसपास संदिग्ध युवक के देखे जाने पर कुछ दुकानदारों ने एयरफोर्स अधिकारियों को सूचना दी।
इस पर एयरफोर्स अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को उठाकर एयरबेस कैंप के अंदर ले गए। अधिकारियों ने युवक से दो घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद एयरफोर्स ने युवक को थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान मोहम्मद मोबिन पुत्र मुस्तकीम निवासी बिहार के रूप में की गई है। उन्होनें कहा कि युवक से पूछताछ की जानी है। उन्होनें बताया कि युवक से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है जो स्विच ऑफ है।