फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   india vs sri lanka, punjab police sniffer dog dhoni last match

INDvsSL: मोहाली मैच में ‘धोनी’ खेलेंगे आखिरी पारी, लेंगे संन्यास

Thu, 07 Dec 2017 09:08 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Thu, 07 Dec 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
india vs sri lanka, punjab police sniffer dog dhoni last match
भारत और श्रीलंका के बीच मैच
भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में होने वाले दूसरे वनडे मैच में 'धोनी' अपनी आखिरी पारी खेलेंगे। इसके बाद वह संन्यास ले लेंगे। चौंकिए नहीं, यहां क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की नहीं बल्कि पंजाब पुलिस के स्निफर डॉग धोनी की बात हो रही है। वह दस साल की सेवाओं के बाद पुलिस द्वारा रिटायर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक धोनी पंजाब पुलिस का स्निफर डॉग है। वह बम जैसी किसी भी चीज की पहचान करने में माहिर है। फरवरी 2007 से सेवाएं दे रहा है। इस दौरान वह कई देशों के राष्ट्रपति, पाक  के प्रधानमंत्री साथ ही भारत पाकिस्तान के बीच हुए वर्ल्ड कप मैच समेत कई अहम आयोजनों में ड्यूटी दे चुका है।
विज्ञापन


लेकिन करीब दस साल सेवाएं देने के बाद वह अब बुजुर्ग हो गया है। हालांकि फिजिकल रूप से फिट है। लेकिन अब उसे पंजाब पुलिस से रिटायर किया जाएगा। ऐसे में पीसीए में 13 दिसंबर को होने वाले भारत श्रीलंका मैच में वह आखिरी बार ड्यूटी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरा प्रकरण में भी रही अहम भूमिका

india vs sri lanka, punjab police sniffer dog dhoni last match
स्निफर डॉग धोनी
इस दौरान जब डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को सजा सुनाई गई तो उस समय भी धोनी पर अहम जिम्मेदारी थी। शहर के बार्डर एरिया में उसकी तैनाती थी। साथ ही तीन दिन तक चले आपरेशन में धोनी ने लगातार काम किया। साथ ही सजा सुनाए जाने के बाद जब तक डेरा समर्थकों को जिले की सीमाओं से बार नहीं निकाला गया था, तब तक धोनी ड्यूटी पर रहा था। इसके अलावा सारे मैचों व अन्य दौरों पर वह जाता था।

फ्रैक्चर के चलते प्रतियोगिताओं में नहीं गया
वैसे धोनी काफी तंदरुस्त था। लेकिन उसकी एक टांग में फ्रैक्चर, जिसके चलते उसे प्रतियोगिताओं में नहीं ले जाया जाता था। हालांकि वह काफी सक्रिय था। साथ ही अन्य कामों को पूरा करता था।

जॉन व प्रीति भी होंगे रिटायर
धोनी  के साथ जॉन व प्रीति भी पुलिस से विदाई लेंगे। मर्डर केस को ट्रैक करने में  प्रीति अहम भूमिका निभाती है। इसने चमकौर साहिब व सोहाना के मर्डर केसों को हल करने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं, वह चार गोल्ड मेडल जीत चुकी है। फिल्लौर में पिछले दिनों हुई प्रतियोगिता में पंजाब विजेता रही थी। इसी तरह जॉन नारकोटिक्स मामलों में माहिर है। इसने पंजाब लेवल पर एक गोल्ड मेडल जीता हो। इसे रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बाजारों की चेकिंग में लगाया जाता है ताकि नशीले पदार्थों का पता लगाया जा सके।

800 रुपये से शुरू होगी नीलामी की बोली

india vs sri lanka, punjab police sniffer dog dhoni last match
स्निफर डॉग
डॉग स्क्वायड के इंचार्ज अमरीक सिंह ने बताया कि रिटायरमेंट के बाद डॉगी की नीलामी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एक डॉगी के लिए रिजर्व बोली 800 रुपये रखी जाएगी। इसके बाद सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को ये डॉगी सौंप दिए जाएंगे।

दूध और अंडों का शौकीन है धोनी
 धोनी व उसके साथियों को दूध और अंडे काफी पसंद हैं। इसका पुलिस द्वारा भी पूरा ख्याल रखा जाता है। उन्हें दो टाइम एक-एक लीटर दूध, एक -एक किलो पैडीगिरी व दो- दो अंडे दिए जाते हैं।

धोनी ने 10 फरवरी 2007 को पुलिस फोर्स ज्वाइन की थी। जब इसे अहमदगढ़ से लाया गया था, तब उसकी उम्र तीन महीने थी। फिल्लौर अकादमी में ट्रेनिंग के बाद यह लगातार पंजाब पुलिस में सेवाएं दे रहा था।
- अमरीक सिंह, इंचार्ज, डॉग स्क्वायड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed