फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   india travel mart exibition at himachal bhawan chandigarh

सैर-सपाटे के पैकेज पर लीजिए डिस्काउंट

Fri, 20 Mar 2015 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Mar 2015 03:39 PM IST
विज्ञापन
india travel mart exibition at himachal bhawan chandigarh

घूमने के शौकीनों के लिए इंडिया ट्रैवल मार्ट द्वारा 21 मार्च से ट्रैवल और पर्यटन प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी हिमाचल भवन सेक्टर-28 में लगेगी।

विज्ञापन


इंडिया ट्रैवल मार्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय गुप्ता ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इस तीन दिवसीय एग्जीबिशन में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म के विकल्प मिलेंगे। घरेलू टूरिज्म में वेस्ट बंगाल कई नए पैकेज लेकर आएगा। इसके साथ ही राजस्थान, मध्य प्रदेश और अंडमान निकोबार के पैकेज भी जबरदस्त होंगे। इस प्रदर्शनी में पर्यटन बोर्ड, ट्रैवल एजेंट, ट्रैवल ऑपरेटर, ट्रैवल पोर्टल आदि होंगे। यहां हनीमून पैकेज, बिजनेस ट्रिप्स, वन्य जीव, तीर्थ यात्रा के आफर्स दिए जाएंगे। ये तमाम ऑफर्स डिस्काउंट भरे होंगे।
विज्ञापन


जेएंडके में बढ़ा टूरिज्म
जम्मू कश्मीर की नई सरकार के गठन के बाद टूरिज्म के नए विकल्प खुले हैं। अजय गुप्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पैकेज पर अच्छा डिस्काउंट मिलेगा।

हर दिन कुछ गिफ्ट
इंडिया ट्रैवल मार्ट के दौरान हरेक दिन कोई न कोई नया गिफ्ट मिलेगा। इसमें बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता, पर्यटन प्रश्नावली और लक्की ड्रॉ आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश निशुल्क

इस प्रदर्शनी में आम लोगों का प्रवेश निशुल्क होगा। यह प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed