फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   india's third largest rice exporter rohit garg friend was actor sanjay dutt relative, dead body

एक्टर संजय दत्त की रिश्तेदार थी चावल निर्यातक रोहित गर्ग की महिला मित्र, गली-सड़ी हालत में मिला शव

Mon, 22 Apr 2019 09:43 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 22 Apr 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
india's third largest rice exporter rohit garg friend was actor sanjay dutt relative, dead body
रोहित गर्ग, संजय दत्त - फोटो : फाइल फोटो
देश के तीसरे बड़े चावल निर्यातक रोहित गर्ग की महिला मित्र बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की रिश्तेदार थीं। महिला का शव गली-सड़ी हालत में नहर से मिला। शव 82 घंटे बाद रविवार को नारायणा गांव के पास नहर से मिला है। महिला के पति के पारिवारिक दोस्त विजयंत शर्मा ने बताया कि महिला बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता संजय दत्त की पहली पत्नी की रिश्तेदार थी। शव की तलाश में 50 गोताखोर लगे थे।
विज्ञापन


शव नहर से निकालने के बाद गोताखोरों ने इसकी सूचना डीएसपी नरेश अहलावत और परिजनों को दी। महिला के पति ने कपड़ों और गहनों से शव की शिनाख्त की। शव को सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां परिजनों के बयान के बाद डॉक्टरों की बोर्ड टीम ने पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों ने विसरा जांच के लिए बाल, कपड़े आदि के सैंपल मधुबन लैब भिजवा दिए हैं।
विज्ञापन

महिला के पिता रह चुके हैं सरपंच

महिला के पिता गांव के कई बार सरपंच रह चुके हैं। उनका देहांत हो चुका है। महिला ने करीब 20 साल पहले लव मैरिज की थी। महिला का पति बिजनेसमैन है। महिला के दो बच्चे हैं। महिला का चाचा अमेरिका में प्रसिद्ध उद्योगपति हैं।

ये था मामला
बता दें कि वीरवार रात एक बजकर 15 मिनट 35 सेकंड पर महिला रोहित गर्ग की गाड़ी से उतर कर नहर में कूदी थी। इसके 15 सेकंड बाद महिला को बचाने के लिए रोहित ने भी नहर में छलांग लगा दी थी। शुक्रवार सुबह आठ बजे से दोनों की तलाश में गोताखोर जुटे थे। शनिवार सुबह साढ़े दस बजे रोहित का शव सोनीपत स्थित गांव सटावली के पास नहर से मिला। इसके साढ़े 24 घंटे बाद रविवार सुबह 11 बजे महिला का शव समालखा के नारायणा गांव के पास नहर में तैरता हुआ मिला।

रोहित और उनकी महिला मित्र के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ इस संबंध में दोनों के कॉमन फ्रेंड हरदीप से पूछताछ की जाएगी। इस संबंध में पुलिस कड़ियां जोड़ रही है।
- सुमित कुमार, एसपी पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed