फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   india's third largest rice exporter rohit garg friend dead body found from canal

पानीपतः 82 घंटे बाद रोहित गर्ग की महिला मित्र का शव भी बरामद हुआ, दोस्तों से होगी पूछताछ

Sun, 21 Apr 2019 03:02 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 21 Apr 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
india's third largest rice exporter rohit garg friend dead body found from canal
रोहित गर्ग की महिला मित्र का शव
देश के तीसरे बड़े चावल निर्यातक रोहित गर्ग के बाद उसकी महिला मित्र का शव भी बरामद हो गया। करीब 82 घंटे की तलाश के बाद शव मिला। रोहित का शव शनिवार को सोनीपत के सटावली गांव के पास दिल्ली पैरलल नहर में मिला था। वहीं रविवार सुबह पानीपत के नारायणा गांव के पास नहर से उसकी महिला मित्र का शव मिला।
विज्ञापन


शव गली सड़ी हालत में है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। अब पुलिस रोहित के दोस्तों से पूछताछ करेगी। घटना वाले दिन के वाकये और उसकी महिला मित्र के बारे में जानकारी हासिल करनी है। वहीं नहर में कूदने की वजह भी पुलिस जानना चाहती है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रोहित गर्ग का शव मिलने के बाद गोताखोरों ने तलाशी अभियान रोक दिया था। दूसरे जिलों से आए गोताखोर भी वापस चले गए। शनिवार दोपहर महिला के परिजन नहर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों से महिला को भी तलाशने की गुहार लगाई। स्थानीय गोताखोरों ने फिर से महिला की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सोनीपत में मिला रोहित का शव

61 घंटे के बाद नहर से देश के तीसरे बड़े चावल निर्यातक रोहित गर्ग उर्फ रोमी का शव सोनीपत में मिला। शव तीसरे दिन शनिवार दोपहर को गांव सिटावली के पास नहर से बरामद किया गया। मोहाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पानीपत पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजों को सौंपा दिया। सिटावली गांव के पास नहर में शनिवार दोपहर एक व्यक्ति का शव बहता दिखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान पानीपत के माडल टाउन निवासी चावल व्यापारी रोहित उर्फ रोमी के रूप में हुई।

पानीपत क्षेत्र में नहर में डूबे चावल व्यापारी का शव सिटावली के पास मिला है। मामले में कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच पानीपत पुलिस कर रही है।
- रमेश, थाना प्रभारी मोहाना

सीसीटीवी में कैद हुई थी कूदने की घटना

रोहित बुधवार देर रात अपनी महिला मित्र को बचाने के लिए पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में कूदा था। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि पहले महिला कार से निकल कर नहर में कूदी और फिर रोहित कूदे हैं। दोनों कुछ सेकंड में लापता हो गए। उसके बाद से दोनों का सुराग नहीं था।

परिजनों व पुलिस के कहने पर नहर में पानी का बहाव कम कराया गया। तब से गोताखोर, पानीपत पुलिस व परिजन रोहित व उनकी महिला मित्र की तलाश कर रहे थे। इस बारे में सोनीपत पुलिस को भी सूचित किया गया था। शनिवार दोपहर को सोनीपत के मोहाना क्षेत्र की पुलिस को एक शव सिटावली के पास नहर में मिलने की सूचना मिली।

छानबीन के दौरान थाना मॉडल टाउन पुलिस ने दिल्ली पैरलल नहर किनारे स्थित वन विभाग की नर्सरी के पास से रोहित की कार बरामद की। कार के अंदर कई जगहों पर खून लगा था। कार से महिला के बाल भी मिले हैं। कार की सीट से फर्स्ट एड बॉक्स खुली हालत में मिला है। एक टूटी हुई शराब की बोतल भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed