{"_id":"5cbc3050bdec22144d7e2ce4","slug":"india-s-third-largest-rice-exporter-rohit-garg-friend-dead-body-found-from-canal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पानीपतः 82 घंटे बाद रोहित गर्ग की महिला मित्र का शव भी बरामद हुआ, दोस्तों से होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपतः 82 घंटे बाद रोहित गर्ग की महिला मित्र का शव भी बरामद हुआ, दोस्तों से होगी पूछताछ
Sun, 21 Apr 2019 03:02 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 21 Apr 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
रोहित गर्ग की महिला मित्र का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के तीसरे बड़े चावल निर्यातक रोहित गर्ग के बाद उसकी महिला मित्र का शव भी बरामद हो गया। करीब 82 घंटे की तलाश के बाद शव मिला। रोहित का शव शनिवार को सोनीपत के सटावली गांव के पास दिल्ली पैरलल नहर में मिला था। वहीं रविवार सुबह पानीपत के नारायणा गांव के पास नहर से उसकी महिला मित्र का शव मिला।
शव गली सड़ी हालत में है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। अब पुलिस रोहित के दोस्तों से पूछताछ करेगी। घटना वाले दिन के वाकये और उसकी महिला मित्र के बारे में जानकारी हासिल करनी है। वहीं नहर में कूदने की वजह भी पुलिस जानना चाहती है।
जानकारी के मुताबिक, रोहित गर्ग का शव मिलने के बाद गोताखोरों ने तलाशी अभियान रोक दिया था। दूसरे जिलों से आए गोताखोर भी वापस चले गए। शनिवार दोपहर महिला के परिजन नहर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों से महिला को भी तलाशने की गुहार लगाई। स्थानीय गोताखोरों ने फिर से महिला की तलाश शुरू की।

सोनीपत में मिला रोहित का शव
61 घंटे के बाद नहर से देश के तीसरे बड़े चावल निर्यातक रोहित गर्ग उर्फ रोमी का शव सोनीपत में मिला। शव तीसरे दिन शनिवार दोपहर को गांव सिटावली के पास नहर से बरामद किया गया। मोहाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पानीपत पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजों को सौंपा दिया। सिटावली गांव के पास नहर में शनिवार दोपहर एक व्यक्ति का शव बहता दिखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान पानीपत के माडल टाउन निवासी चावल व्यापारी रोहित उर्फ रोमी के रूप में हुई।
पानीपत क्षेत्र में नहर में डूबे चावल व्यापारी का शव सिटावली के पास मिला है। मामले में कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच पानीपत पुलिस कर रही है।
- रमेश, थाना प्रभारी मोहाना

सीसीटीवी में कैद हुई थी कूदने की घटना
रोहित बुधवार देर रात अपनी महिला मित्र को बचाने के लिए पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में कूदा था। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि पहले महिला कार से निकल कर नहर में कूदी और फिर रोहित कूदे हैं। दोनों कुछ सेकंड में लापता हो गए। उसके बाद से दोनों का सुराग नहीं था।
परिजनों व पुलिस के कहने पर नहर में पानी का बहाव कम कराया गया। तब से गोताखोर, पानीपत पुलिस व परिजन रोहित व उनकी महिला मित्र की तलाश कर रहे थे। इस बारे में सोनीपत पुलिस को भी सूचित किया गया था। शनिवार दोपहर को सोनीपत के मोहाना क्षेत्र की पुलिस को एक शव सिटावली के पास नहर में मिलने की सूचना मिली।
छानबीन के दौरान थाना मॉडल टाउन पुलिस ने दिल्ली पैरलल नहर किनारे स्थित वन विभाग की नर्सरी के पास से रोहित की कार बरामद की। कार के अंदर कई जगहों पर खून लगा था। कार से महिला के बाल भी मिले हैं। कार की सीट से फर्स्ट एड बॉक्स खुली हालत में मिला है। एक टूटी हुई शराब की बोतल भी मिली है।