फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   india's third largest rice exporter rohit garg dead body found, Secrets Revealed in Enquiry

देश के तीसरे बड़े चावल निर्यातक रोहित गर्ग और उसकी महिला मित्र को लेकर दो बड़े खुलासे, यहां पढ़ें

Sun, 21 Apr 2019 02:32 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 21 Apr 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
india's third largest rice exporter rohit garg dead body found, Secrets Revealed in Enquiry
रोहित गर्ग
देश के तीसरे बड़े चावल निर्यातक रोहतक गर्ग और उसकी महिला मित्र के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ, जो वे दोनों नहर में कूद गए। यह राज पानी के अंदर ही दफन हो गए। लेकिन चर्चाओं का दौर जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, रोहित व महिला का रिश्ता स्कूली समय था। महिला विवाहित है और पानीपत की ही रहने वाली है। शादी के बाद भी दोनों का मिलना जुलना कम नहीं हुआ।
विज्ञापन


इस रिश्ते को लेकर महिला का पति व रोहित की पत्नी काफी चिंतित थे। 6 माह से दोनों के बीच में काफी विवाद चल रहा था। इसका परिणाम ये था कि 4 माह पहले भी महिला ने रोहित की चलती कार से छलांग लगा दी थी। इस घटना में महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद दोनों का मिलना जुलना कम हुआ, लेकिन वो पिछले एक माह में कई बार एक दूसरे से मिले थे।
विज्ञापन

पहले भी रोहित की कार से कूद चुकी थी महिला

वीरवार को पानीपत क्लब के बाहर दोनों की दोबारा मुलाकात हुई और किसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने हाथ की नस काट ली। दोनों नशे की हालत में थे। रोहित ने महिला को प्राथमिक उपचार दिलाया। चर्चा ये भी है कि दोनों के बीच मारपीट भी हुई है। रोहित महिला मित्र को शांत करने के लिए रात एक बजे उसे अपनी मर्सीडीज कार में नहर के किनारे ले गए।

यहां भी महिला गुस्से में लगातार आत्महत्या करने की बात कहती रही और कार का दरवाजा खोलकर नहर में कूद गई। इसके 10 सेकेंड बाद रोहित ने भी नहर में छलांग लगा दी। रोहित के शव पर जो टीशर्ट मिली है, वो गले से फटी हुई है। इसी आधार पर ये कयास लगाए गए हैं कि दोनों में मारपीट के हालात भी पैदा हो गए थे। घटना के पीछे के विवाद की जांच में पुलिस जुटी हुई है, लेकिन पुख्ता तथ्य अभी तक हाथ नहीं लगे हैं।

61 घंटे तक घड़ी ज्यों की त्यों चलती रही

रोहित का शव सोनीपत के गांव सिटावली के पास नहर में मिला। रोहित ने जो घड़ी कलाई पर बांधी हुई थी, वह 61 घंटों तक पानी में भी ज्यों की त्यों बंधी रही। वो घड़ी भी चल रही थी, जबकि उसे पहने वाले की सांसें थम चुकी थीं। दोपहर को सोनीपत के सरकारी अस्पताल में रोहित के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया गया। पानीपत शिवपुरी में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शहरी विधायक पति सुरेंद्र रेवड़ी, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन मुकेश टुटेजा, उघोगपति चरनजीत, कांग्रेसी नेता बुल्ले शाह, उघोगपति धीरज गोयल, संजीव तंवर सहित अन्य शहरों के उघमी व जिले प्रतिष्ठ लोग शामिल हुए।

पानी में फूल गई थी बॉडी, काफी जिद के बाद बच्चों को दिखाई
करीब 61 घंटों तक पानी में रहने की वजह से रोहित की बॉडी व मुंह पानी से फूल चुका था। दोपहर करीब 3 बजे शव जब पानीपत स्थित उनके निवास पर लाया गया, तो वहां उनके शव को बच्चों को न दिखाने की बात हो रही थी। रोहित का बड़ा बेटा विदांत व छोटा बेटा आभास मां ममता गर्ग के गले लग कर रो रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें उनके पापा की शकल एक बार दिखा दो। काफी जिद करने के बाद शकल दिखाई गई, जिसे देखकर वे फूट-फूट कर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed