फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   india's largest fruit vegetable mandi will connect to railway service

हरियाणाः रेल कनेक्टिविटी से जुड़ेगी देश की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय फल-सब्जी मंडी, ये है प्रोजेक्ट

Sat, 03 Aug 2019 12:11 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 03 Aug 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
india's largest fruit vegetable mandi will connect to railway service
फाइल फोटो
हरियाणा के गन्नौर में बनने वाली देश की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय फल-सब्जी मंडी को रेल कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। इसके लिए रेल मंत्रालय को हरियाणा सरकार की ओर से प्रस्ताव भी भेजा जाएगा और रेल मंत्री से भी इस बाबत मंत्रणा की जाएगी। इसके अलावा सराय काले खां से पानीपत तक रैपिड रेल ट्रांसपोर्ट सिस्टम के तहत प्रोजेक्ट भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन


इसी प्रोजेक्ट में गन्नौर मंडी की कनेक्टिविटी संबंधी संभावनाएं तलाशी जाएंगी। हरियाणा विधानसभा के मॉनसूत्र सत्र के दौरान कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री ओपी धनखड़ ने विधायक कुलदीप शर्मा के सुझाव के बाद सदन को इस बारे में आश्वस्त किया। दरअसल, रेल कनेक्टिविटी से इस अंतरराष्ट्रीय फल-सब्जी मंडी में अप्रूच देश के विभिन्न राज्यों तक बहुत आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

फ्रांस की एजेंसी ने खींचे हाथ, तो सरकार ने गठित किया स्पेशल परपज व्हीकल

दिल्ली की आजाद मंडी का दबाव कम करने और किसानों अपनी फसलों का एक बड़ा प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से एनसीआर क्षेत्र सोनीपत के गन्नौर में इस अंतरराष्ट्रीय फल-सब्जी मंडी हरियाणा सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। सरकार ने इस मंडी को तैयार करने के लिए फ्रांस की एक मंडी को मॉडल रूप के तौर पर रखा था और एक एजेंसी को इसे स्थापित करने की भी प्रक्रिया शुरू की गई थी।

लेकिन फ्रांस की एजेंसी के हाथ खींचने के बाद अब सरकार ने खुद इसे तैयार करने का जिम्मा उठाया है। इसके लिए सरकार ने स्पेशल परपज वहीकल (एसएपी) के तहत हरियाणा अंतरराष्ट्रीय बागवानी विपणन निगम का गठन किया गया है। जिसे इस मंडी को तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह होगा इस मंडी में खास

करीब 537 एकड़ में तैयार होने वाली इस मंडी का मॉडल अब चीन की मंडी को केंद्रित कर अन्य देशों की बेहतरहीन मंडियों का अध्ययन कर तैयार किया जा रहा है। मंडी में राज्य, क्षेत्रीय, स्थानीय, राष्ट्रीय और इंटरनेशनल व्यापारियों के लिए अलग-अलग जगह निर्धारित की जाएगी। इस मंडी में 10 हजार गाड़ियों की आवाजाही आराम से हो सके, इसका इंतजाम किया जाएगा।

मंडी में ही विशाल होटल, रेस्तरां व गेस्ट हाउस की भी सुविधा रहेगी। प्रशासनिक भवन, किसान भवन, कोल्ड चैन की भी निर्माण इसमें होगा। फ्रोजन, फ्रेश, ड्राई वेजिटेबल और फ्रूट्स की खरीद-फरोख्त के लिए अलग-अलग इंतजाम होगा। इस प्रोजेक्ट पर अभी साफ्टवर्क चल रहा है, जिसमें इस पूरे प्रोजेक्ट नक्शे तैयार किए जा रहे हैं। जल्द ही ये परियोजना धरातल पर उतरेगी।
विज्ञापन

अभी इस प्रोजेक्ट की डेडलाइन तय नहीं की जा सकती, क्योंकि ये प्रोजेक्ट देश का एक बड़ा प्रोजेक्ट है, इस मंडी को एडवांस सुविधाओं से लैस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया जाना है, जहां देश के अलावा विदेशी प्लेयर भी आकर कारोबार कर सकें। अगले एक महीने तक प्रोजेक्ट का साफ्टवर्क पूरे होने की उम्मीद है।
- ओपी धनखड़, कृषि मंत्री हरियाणा।

रेपिड रेल ट्रांसपोर्ट सिस्टम के तहत सराय कालेखां से पानीपत तक रेल लाइन प्रस्तावित है। अभी इस लाइन का सर्वे होना है। लिहाजा इसी प्रोजेक्ट में गन्नौर मंडी की कनेक्टिविटी की संभावनाएं बन सकती हैं। इस संबंध में सरकार रेल मंत्रालय से बात करेगी।
- मनोहर लाल, मुख्यमंत्री, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed