{"_id":"5d39b9078ebc3e6cd710de27","slug":"india-released-six-pakistani-prisoners-via-attari-wagah-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने छह पाकिस्तानी कैदियों को किया रिहा, आतंकी गतिविधियों में थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत ने छह पाकिस्तानी कैदियों को किया रिहा, आतंकी गतिविधियों में थे शामिल
Fri, 26 Jul 2019 01:30 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने गुरुवार दोपहर को छह पाकिस्तानी कैदियों को अटारी सड़क सीमा के रास्ते रवाना कर दिया। बीएसएफ के सहायक कमांडर अनिल चौहान ने पाकिस्तान के इन नागरिकों को रेंजर कमांडर मोहम्मद फैजल के हवाले किया। रिहा पाकिस्तानी जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे।
दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा किए गए इन कैदियों को दिल्ली पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच अटारी सीमा लेकर आई। इन कैदियों में आतंकवादी सैय्यद उर्फ सैय्यद अख्तर अली, तनवीर अहमद अहवान, गुलाम रशीद उर्फ गुलशे कुमार, मोहम्मद इमरान उर्फ इंद्र कुमार, मोहमद अब्दुला उर्फ अखिलेश और डॉ जावेद कमल शामिल है।
जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में शामिल इन आतंकवादियों को बीएसएफ ने कश्मीर के बारामूला और अन्य सेक्टरों से गिरफ्तार किया था। इनमें तीन आतंकवादी अपना नाम बदल कर उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली में स्लीपर सेल के संपर्क में रहते थे। इन सभी पाकिस्तानियों ने आठ से 12 वर्ष की सजा काटी है।
विज्ञापन
सजा पूरी होने के बाद भारत ने इनको गुरुवार को रिहा कर दिया। बीते महीने दोनों देशों ने एक-दूसरे देशों को जेलों में बंद कैदियों की सूची का आदान-प्रदान किया था। इस समय भारत की जेलों में 347 पाकिस्तानी कैदी हैं। पाकिस्तान की जेलों में 537 भारतीय कैदी हैं। इसी वर्ष अप्रैल में पाकिस्तान ने 360 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था।