{"_id":"593a431d4f1c1b1c6d8b457a","slug":"india-pakistan-relations-effect-on-god-devotion-and-pilgrimage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाकिस्तान रिश्तों में आया नया 'अलर्ट', आस्था पर भी भारी पड़ी खटास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाकिस्तान रिश्तों में आया नया 'अलर्ट', आस्था पर भी भारी पड़ी खटास
ब्यूरो/अमर उजाला, अटारी(पंजाब)
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
सिख यात्रियों का जत्था अटारी रेलवे स्टेशन पर रोका गया
भारत और पाकिस्तान के बिगड़े संबंधों की आंच बिजनेस के बाद अब आस्था को भी जलाने लगी है, वहीं पाक की इस हरकत ने नया 'अलर्ट' दिया है। दरअसल, वीरवार को भाई मरदाना यादगारी कीर्तन दरबार सोसाइटी के नेतृत्व में 80 सिख यात्रियों का जत्था अटारी रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।
सोसाइटी के अध्यक्ष हरपाल सिंह भुल्लर ने बताया कि सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर चार बजे तक सभी सिख श्रद्धालुओं को यही दिलासा दिया गया कि उनकी सूचना दिल्ली भेजी गई है जहां से हरी झंडी मिलने के बाद पाक भेजा जाएगा। अंत में कह दिया गया कि सिख जत्थे को लेने के लिए पाकिस्तान से स्पेशल ट्रेन आनी थी, जो नहीं आई।
इसके चलते जत्था पाक नहीं जा सकता। भुल्लर ने कहा कि जब पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास से धार्मिक यात्रा के लिए वीजा लगाया गया, उसके बाद सिख श्रद्धालुओं को रोका जाना गलत बात है, इस बारे में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखेंगे।

Trending Videos
धार्मिक यात्रा आठ से 18 जून तक के लिए स्पेशल
अंतरराष्ट्रीय एयरकंडीशनर रेलवे स्टेशन अटारी
यह धार्मिक यात्रा आठ से 18 जून तक के लिए स्पेशल थी। जत्था ननकाना साहिब और पंजा साहिब के साथ-साथ पाक स्थित गुरुधामों के दर्शनों के लिए जा रहा था। जिसकी अगुवाई संत सिंह मल्लावाला कर रहे थे। एक तरफ अटारी रेलवे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय से कहा गया कि सिख जत्थे के लिए स्पेशल ट्रेन पाक से आने की उन्हें जानकारी नहीं है, इसके बारे में रेल मुख्यालय (बड़ौदा हाउस, दिल्ली) को पता होगा।
पाक जाने वाले जत्थों पर खुफिया नजर
दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के बीच दोनों मुल्कों के बीच धार्मिक यात्रा करने वालों जत्थों पर दोनों देशों की खुफिया एजेंसियों की नजर है। पाक जाने वाले जत्थे और वहां से आने वाले हर श्रद्धालुओं के पासपोर्ट की स्क्रीनिंग अब दिल्ली में होने लगी है। अटारी बार्डर से ऑनलाइन सिस्टम के तहत सारी जानकारी दिल्ली भेजी जाती है जहां से इजाजत मिलने के बाद ही अटारी रेलवे स्टेशन पर कार्यरत खुफिया एजेंसी (इमीग्रेशन विभाग) अपनी मोहर लगाता है।